Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिलायंस से भी धांसू ऑफर, 249 रुपए में 300 जीबी डेटा दे रहा है BSNL

बीएसएनएल के डायरेक्टर एनके गुप्ता ने कहा है कि बीएसएनएल पूरे देश में अकेला ऐसा ऑपरेटर है, जो इतना सस्ता यानी रोजाना 10 जीबी डेटा का ऑफर दे रहा है।

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। कंपनी ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए रोजाना 10 जीबी डेटा देने के प्लान जारी किया है। इस प्लान के लिए आपको सिर्फ 249 रुपए प्रतिमाह देने होंगे। कंपनी ने इस ऑफर को 'अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड एट 249' नाम दिया है। बीएसएनएल के डायरेक्टर एनके गुप्ता ने कहा है कि बीएसएनएल पूरे देश में अकेला ऐसा ऑपरेटर है, जो इतना सस्ता यानी रोजाना 10 जीबी डेटा का ऑफर दे रहा है। इस तरह आपको महीने भर में सिर्फ 249 रुपए में 300 जीबी डेटा मिलेगा।

रिलायंस से भी धांसू ऑफर, 249 रुपए में रोजाना 10 जीबी डेटा दे रहा है BSNL
ये भी पढ़ें- जियो का नया ऑफर, सिर्फ 303 रुपए में 3 महीने तक मुफ्त सेवा

मिलेगी फ्री कॉल्स भी
इस ऑफर में ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट तो मिलेगा ही, साथ ही सोमवार से शनिवार तक रात 9 बजे से लेकर सुबह 7 बजे अनलिमिटेड मुफ्त कॉल भी मिलेंगी। इसके अलावा हर रविवार को पूरे दिन आप अनलिमिटेड मुफ्त कॉल कर सकते हैं। यह कॉल सिर्फ बीएसएनएल के नेटवर्क पर नहीं, बल्कि पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर की जा सकेंगी। इस ऑफर को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना है। ये भी पढ़ें- 15 दिन के लिए बढ़ाई गई जियो की मुफ्त सेवा, जियो प्राइम में जाने के लिए भी दिया समय

जियो लाया समर सरप्राइज ऑफर
जहां एक ओर बीएसएनएल ने 10 जीबी इंटरनेट डेटा रोजाना देने का ऑफर शुरू किया है, वहीं दूसरी ओर रिलायंस जियो ने भी जियो समर सरप्राइज ऑफर शुरू किया है। इसके तहत अगर आप 15 अप्रैल तक जियो प्राइम की मेंबरशिप 99 रुपए में लेकर अपना पहला रिचार्ज 303 या फिर उससे अधिक से करते हैं तो आपको 3 महीने तक के लिए मुफ्त सेवाएं दी जाएंगी। आपको बता दें कि जियो प्राइम की सदस्यता लेने की आखिरी तारीख को भी 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+