आइडिया लाया 1 जीबी डेटा रोजाना देने का ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा

अगर आपको पास 4जी स्मार्टफोन नहीं है, तो आप कंपनी के इस ऑफर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह प्लान सब्सक्रिप्शन के शुरुआती 3 महीने तक वैध होगा।

नई दिल्ली। आइडिया ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत कंपनी की तरफ से ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा। इस प्लान के लिए आपको 300 रुपए प्रति महीने चुकाने होंगे। साथ ही, यह प्लान उन पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है, जिनके पास 4जी स्मार्टफोन है। अगर आपको पास 4जी स्मार्टफोन नहीं है, तो आप कंपनी के इस ऑफर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह प्लान सब्सक्रिप्शन के शुरुआती 3 महीने तक वैध होगा।

आइडिया लाया 1जीबी डेटा रोजाना देने का ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा
ये भी पढ़ें- सिर्फ 319 रुपए में रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा यहां, जानिए कैसे

इस प्लान को लेने के लिए किसी भी आइडिया पोस्टपेड ग्राहक के नंबर पर कम से कम 199 या फिर उससे अधिक का प्लान एक्टिवेट होना चाहिए। इससे कम रेंटल वाले पोस्टपेड ग्राहक इसका फायदा नहीं ले सकेंगे। यूं तो इस प्लान की कीमत 300 रुपए है, लेकिन 499 और उससे अधिक के रेंटल वाले पोस्टपेड ग्राहकों को यह मुफ्त में दिया जा रहा है। अगर आपका रेंटल प्लान 349 रुपए से 498 रुपए के बीच है तो आपको यह प्लान महज 50 रुपए अतिरिक्त देकर मिल जाएगा। ये भी पढ़ें- रिलायंस से भी धांसू ऑफर, 249 रुपए में 300 जीबी डेटा दे रहा है BSNL

जियो लाया समर सरप्राइज ऑफर
जहां एक ओर बीएसएनएल ने 10 जीबी इंटरनेट डेटा रोजाना देने का ऑफर शुरू किया है, वहीं दूसरी ओर रिलायंस जियो ने भी जियो समर सरप्राइज ऑफर शुरू किया है। इसके तहत अगर आप 15 अप्रैल तक जियो प्राइम की मेंबरशिप 99 रुपए में लेकर अपना पहला रिचार्ज 303 या फिर उससे अधिक से करते हैं तो आपको 3 महीने तक के लिए मुफ्त सेवाएं दी जाएंगी। आपको बता दें कि जियो प्राइम की सदस्यता लेने की आखिरी तारीख को भी 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ये भी पढ़ें- 15 दिन के लिए बढ़ाई गई जियो की मुफ्त सेवा, जियो प्राइम में जाने के लिए भी दिया समय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+