Petrol Diesel Prices Today: क्रूड ऑयल के दाम में भारी गिरावट, क्या घटे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम?
Petrol Diesel Prices Today: अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर की वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है, इस वक्त US क्रूड वेरिएंट की कीमत 17 परसेंट तक गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है तो वहीं, ब्रेंट क्रूड भी लगभग 16 परसेंट टूटकर 92 डॉलर के लेवल पर रैंक कर रहा है।
ऐसे में सवाल ये है कि क्या कच्चे तेल के दाम गिरने से भारत में पेट्रोल-ड़ीजल की कीमत कम होंगी? फिलहाल आज तो दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है जिससे कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही युद्ध के कारण भारत के प्रीमियम 100-ऑक्टेन पेट्रोल, XP100 की कीमत में ₹11 प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी जिसके बाद दिल्ली में इसका रेट बढ़कर ₹160 हो गया था और एक्स्ट्रा ग्रीन प्रीमियम डीज़ल की कीमत भी ₹1.50 बढ़कर ₹92.99 प्रति लीटर कर दी गई थी लेकिन रेगुलर पेट्रोल-डीजल की प्राइस में बदलाव नहीं हुआ था।
आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल का रेट?
- नई दिल्ली ₹94.77
- कोलकाता ₹105.41
- मुंबई ₹103.54
- चेन्नई ₹100.80
- गुड़गांव ₹95.65
- नोएडा ₹95.16
- बेंगलुरु ₹102.92
- भुवनेश्वर ₹100.97
- चंडीगढ़ ₹94.30
- हैदराबाद ₹107.50
- जयपुर ₹104.91
- लखनऊ ₹94.57
- पटना ₹105.23
- तिरुवनंतपुरम ₹107.40
आपके शहर में आज क्या है डीजल का रेट?
- नई दिल्ली ₹87.67
- कोलकाता ₹92.02
- मुंबई ₹90.03
- चेन्नई ₹92.39
- गुड़गांव ₹88.10
- नोएडा ₹88.31
- बेंगलुरु ₹90.99
- भुवनेश्वर ₹92.55
- चंडीगढ़ ₹82.45
- हैदराबाद ₹95.70
- जयपुर ₹90.38
- लखनऊ ₹87.67
- पटना ₹91.49
- तिरुवनंतपुरम ₹96.28
US=Iran में सीजफायर, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतें गिर गईं। इस समझौते के तहत, ईरान ने कुछ समय के लिए स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को फिर से खोलने पर सहमति जताई, जिससे जहाज़ों के लिए सुरक्षित रास्ता मिल सकेगा।
'तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखना होगा'
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने X पर एक पोस्ट में कहा कि स्ट्रेट से सुरक्षित गुज़रना ईरान की सेना के साथ तालमेल और "तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए" ही संभव होगा। आपको बता दें कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से दुनिया का लगभग पाँचवाँ हिस्सा तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस गुज़रता है।
पहले कितना था कच्चे तेल का दाम ?
सीजफायर से पहले तेल $110-120 प्रति बैरल तक पहुंच गया था तो वहीं कुछ फिजिकल मार्केट में तो कीमतें $140-150 तक भी पहुंच गई थीं। आज देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटेलेकिन अगर कीमतें नीचे रहती हैं, तो आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications