UP School Holiday: यूपी में कल स्कूल खुलेंगे या रहेगी छुट्टी? IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिली है। वहीं कई इलाकों में जलजमाव जैसी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए और ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अभिभावकों और छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या खराब मौसम को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की जाएगी?

यूपी में कल स्कूल खुले रहेंगे या बंद?
भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई नई घोषणा नहीं की गई है। अभी तक राज्य स्तर पर किसी भी सरकारी या निजी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि फिलहाल प्रदेश के सभी शहरों में स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यदि किसी जिले में मौसम की स्थिति ज्यादा खराब होती है, तो वहां का जिला प्रशासन स्थानीय हालात को देखते हुए अलग से फैसला ले सकता है।
ये भी पढ़ें: Schools Holiday: मुंबई में भारी बारिश का कहर, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज? BMC ने जारी किया ये आदेश
अगले सात दिन सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक मानसून का असर बना रहेगा। 7 जुलाई से 12 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।
IMD के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को गरज-चमक और वज्रपात के साथ करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
कई जिलों में हुई अच्छी बारिश
सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मिर्जापुर और हमीरपुर में 120 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी में 114 मिमी, औरैया में 68.8 मिमी तथा जालौन में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर अब अवदाब में बदल गया है। इसी सिस्टम के असर से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। 7 से 12 जुलाई के बीच पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, महाराजगंज, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, महोबा और झांसी समेत कई जिले शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Weather Forecast Today: दिल्ली से लेकर हिमाचल तक मौसम खराब, 17 राज्यों में Rain Alert, मुंबई का क्या है अपडेट?












Click it and Unblock the Notifications