US-Iran War: इजरायल ने Ceasefire को किया दरकिनार! ईरान पर हवाई हमले जारी, सुरक्षा अधिकारी ने बताई हकीकत

Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दो सप्ताह के युद्धविराम (Ceasefire) की घोषणा के बाद भी मिडिल ईस्ट (Middle East) में शांति के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली वायुसेना ने ईरान के भीतर अपने हमले जारी रखे हुए हैं।

इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि स्थिति अभी भी बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

missile fired

'द टाइम्स ऑफ इजरायल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने पुष्टि की है कि इजरायली वायुसेना (IAF) अभी भी ईरान के भीतर सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है।

किस शर्त पर हुआ है सीजफायर?

दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले हमलों को 14 दिनों के लिए टालने का निर्णय लिया है, लेकिन यह पूरी तरह हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोलने की शर्त पर टिका है। ट्रंप का मानना है कि यह ग्लोबल ऑयल सप्लाई (Global Oil Supply) का 20% हिस्सा संभालने वाला गलियारा तुरंत और सुरक्षित रूप से खुलना चाहिए। हालांकि, ईरान ने इसे अपनी सेना के समन्वय और कुछ तकनीकी बाधाओं के साथ खोलने की बात कही है, जो अमेरिका के लिए पूरी तरह संतोषजनक नहीं है।

ईरान का क्या है रुख?

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने स्पष्ट कर दिया है कि हमलों का रुकना युद्ध का अंत नहीं है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के अनुसार, 'अगर ईरान पर हमले रुकते हैं, तभी हमारी सेना कार्रवाई बंद करेगी।' ईरानी नेतृत्व ने अपनी सेना को 'हाई अलर्ट' पर रखा है और चेतावनी दी है कि दुश्मन की एक छोटी सी गलती का जवाब पूरी ताकत के साथ दिया जाएगा।

पाकिस्तान में होने वाली ऐतिहासिक मीटिंग

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के अनुरोध पर उन्होंने भारी सैन्य हमले को टालने का फैसला किया। अब अगले दो हफ्तों तक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत होनी तय है, जिसे युद्ध को टालने का आखिरी मौका माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+