FIFA WC 2026: रोनाल्डो-नेमार का सफर खत्म, अब इन 5 महासूरमाओं पर टिकीं दुनिया की नजरें! होगी खिताबी जंग

FIFA world cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट में शामिल 48 टीमों का सफर अब घटकर आखिरी 8 टीमों (क्वार्टर फाइनल) पर सिमटने जा रहा है। हालांकि, फुटबॉल फैंस के लिए यह दौर थोड़ा भावुक करने वाला रहा है। पुर्तगाल के स्पेन से हारने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नॉर्वे के हाथों ब्राजील की शिकस्त के बाद नेमार जूनियर का विश्व कप जीतने का सपना हमेशा के लिए टूट गया है। नेमार ने तो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का भी ऐलान कर दिया है।

मैदान पर बचे हैं ये 5 सबसे बड़े सुपरस्टार्स (FIFA world cup 2026)

भले ही रोनाल्डो और नेमार अब इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन खिताब की जंग में अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मैदान पर अपना जौहर दिखा रहे हैं। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना की कमान अभी भी लियोनेल मेसी के हाथों में है, जिनका जादू देखने के लिए फैंस सबसे ज्यादा उत्सुक हैं। फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने नॉकआउट में पैराग्वे के खिलाफ पेनल्टी गोल दागकर अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया है।

FIFA world cup 2026 1

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

ब्राजील जैसी मजबूत टीम के खिलाफ एर्लिंग हालैंड ने आखिरी पलों में दो गोल दागकर हालैंड ने खुद को इस दौर का सबसे खतरनाक स्ट्राइकर साबित किया है। मैक्सिको के खिलाफ मैच में बेलिंघम के खिलाफ जूड बेलिंघम और हैरी केन ने दो गोल ने इंग्लैंड को मजबूत दावेदार बना दिया है। पुर्तगाल का डिफेंस तोड़ने वाली स्पेनिश युवा ब्रिगेड लैमिन यमाल और मिकेल मेरिनो इस समय सबसे शानदार लय में है।

 FIFA World Cup 2026.: 'मैंने कोशिश की लेकिन अब सब खत्म', नेमार ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस को लगा झटका
FIFA World Cup 2026.: 'मैंने कोशिश की लेकिन अब सब खत्म', नेमार ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस को लगा झटका

क्वार्टर फाइनल की दो बड़ी टक्करें तय

टूर्नामेंट में 4 और 5 जुलाई को खेले गए नॉकआउट मैचों के बाद क्वार्टर फाइनल के दो बड़े मुकाबले तय हो चुके हैं। कनाडा को 3-0 से हराने वाली मोरक्को की टीम अब एम्बाप्पे की फ्रांस से भिड़ेगी। ब्राजील को बाहर करने वाली हालैंड की नॉर्वे टीम का सामना हैरी केन की इंग्लैंड से होगा, जिसने मैक्सिको को 3-2 से मात दी। स्पेन ने भी पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला बेल्जियम या अमेरिका में से किसी एक टीम से होगा। वहीं अर्जेंटीना का मुकाबला आज (7 जुलाई) मिस्र से होना है।

Cristiano Ronaldo का अधूरा रहा गया ख्वाब, हार के बाद मैदान पर आंखें हुई नम, रोते हुए फीफा को कहा अलविदा
Cristiano Ronaldo का अधूरा रहा गया ख्वाब, हार के बाद मैदान पर आंखें हुई नम, रोते हुए फीफा को कहा अलविदा

9 से 11 जुलाई के बीच महामुकाबले

विश्व कप के सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले आगामी 9 जुलाई से 11 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। भले ही रोनाल्डो और नेमार के बाहर होने से टूर्नामेंट का स्टार पावर कुछ कम हुआ है, लेकिन फुटबॉल का स्तर और रोमांच अपने चरम पर है। यह विश्व कप युवा पीढ़ी के उभरने का गवाह बन रहा है, जहां एम्बाप्पे, हालैंड और बेलिंघम जैसे खिलाड़ी अब वैश्विक फुटबॉल की नई धुरी बनने को तैयार हैं।\

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+