सुबह के 4 बजे क्या हुआ Amitabh Bachchan को? X पर लिखी ऐसी बात, फैंस हुए परेशान, क्या है मामला?

Amitabh Bachchan Viral Post: अमिताभ बच्चन के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। हाल ही में फ्रांस की फुटबॉल टीम को लेकर की गई उनकी टिप्पणी विवादों में घिरी हुई थी और इसी बीच सुपरस्टार ने तड़के सुबह ऐसा मैसेज शेयर किया है, जिसने उनके प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स को उलझन में डाल दिया है। कई लोग अब उनके इस पोस्ट के पीछे छिपे अर्थ को तलाशने में जुटे हैं।

सुबह 4 बजे किया ऐसा पोस्ट, फैंस रह गए हैरान
83 साल के अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने विचार फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हालांकि इस बार उन्होंने सुबह करीब 4 बजे ऐसा मैसेज पोस्ट किया था, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया था।

Amitabh Bachchan

वायरल पोस्ट में किया चाहते थे बिग बी?

अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियिल एक्स हैंडल पर लिखा है- समय के साथ हर महानता फीकी पड़ जाती है। ये एक साधारण सा वाक्य जरूर है लेकिन इसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी अलग-अलग व्याख्याएं शुरू हो गई हैं। कई यूजर्स ये समझने की कोशिश करने में लगे हैं कि आखिर बिग बी किस संदर्भ में ये बात कह रहे हैं।

फेसबुक पर दो शब्दों ने और बढ़ाई उत्सुकता

दिलचस्प बात ये रही कि एक्स पर ये पोस्ट करने के कुछ ही समय बाद अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर भी एक छोटा-सा मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा- क्या समझे?? बस फिर क्या था, इस एक सवाल ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को और हवा दे दी। लोगों ने इसे उनके पहले पोस्ट से जोड़कर देखना शुरू कर दिया और अपने-अपने अंदाज में उसके मायने निकालने लगे।

क्या हालिया विवाद से जुड़ा है ये मैसेज?

कई यूजर्स का मानना है कि अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट हाल ही में हुए सोशल मीडिया विवाद से जुड़ा हो सकता है। दरअसल कुछ दिन पहले उन्होंने फ्रांस की फुटबॉल टीम को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिस पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि बिग बी ने अपने नए पोस्ट में किसी विवाद या व्यक्ति का नाम नहीं लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग दोनों घटनाओं को जोड़कर देख रहे हैं। इसी वजह से उनके मैसेज को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

फैंस ने कहा- विरासत कभी खत्म नहीं होती

जहां कुछ लोग पोस्ट के मायने खोजने में लगे रहे, वहीं अमिताभ बच्चन के फैंस ने उनके सपोर्ट में कई भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि समय भले ही बदल जाए लेकिन कुछ नाम इतिहास में हमेशा दर्ज रहते हैं। वहीं एक दूसरे फैन ने कहा कि महानता धुंधली नहीं पड़ती बल्कि समय के साथ और अधिक सम्मान पाती है। कई फैंस ने बिग बी को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया है।

कुछ यूजर्स ने बिग बी का उड़ाया मजाक

सोशल मीडिया की दुनिया में हर प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं होती, ऐसे में अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी की हैं। कुछ लोगों ने उनकी लेखनी को लेकर सवाल उठाए है जबकि कुछ ने पोस्ट के अर्थ को लेकर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रियाएं दीं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन के किसी सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों को अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देने पर मजबूर किया हो। उनके रहस्यमयी और दार्शनिक मैसेज अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं।

फ्रांस की टीम पर टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था विवाद

विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब अमिताभ बच्चन ने फ्रांस की फुटबॉल टीम की जीत पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में खिलाड़ियों की नस्लीय पहचान का जिक्र किए जाने को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई और इसे असंवेदनशील टिप्पणी बताया था। पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और एक्टर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ घंटों बाद आया उनका नया मैसेज अब चर्चा के केंद्र में है और लोग इसे उसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

बिग बी के पोस्ट पर रहस्य बरकरार

अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट का सीधा मतलब अब तक स्पष्ट नहीं किया है। ऐसे में यहेकेवल एक दार्शनिक विचार था या फिर हालिया घटनाओं की ओर इशारा, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि उनके कुछ शब्दों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस, जिज्ञासा और चर्चाओं का माहौल बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+