पेट्रोल-डीजल के दामों में की गई कटौती, जानें कितने पैसे की आई गिरावट
तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे और डीजल की कीमतों में 17 पैसे की कटौती की है।
नई दिल्ली। पिछले 24 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दामों में बुधवार को फिर से बदलाव किया गया, लेकिन इस बार किया गया बदलाव जनता को राहत देने वाला है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई है। तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे और डीजल की कीमतों में 17 पैसे की कटौती की है।

दिल्ली में तेल की नई कीमतें
Recommended Video
तेल की कीमतों में बदलाव के साथ आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे गिरकर 90.99 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 17 पैसे गिरकर 81.30 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
यह भी पढ़ें: संजय दत्त ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, डॉक्टर्स के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
मालूम हो की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद घरेलू बाजार में तेल की कीमतों में कटौती आई है। पिछले 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण कच्चा तेल 71 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस दुनियाभर में एक बार फिस से बढ़ते मामलों के चलते तेल की कीमतों में अभी और गिरावट आ सकती है।
नई कीमतों के साथ दिल्ली में पेट्रोल 90.99 रुपए और डीजल 81.30 रुपए प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल 92.95 रुपये और डीजल 86.29 रुपये प्रति लीटर की दर पर बेचा जा रहा है।
मुंबई में पेट्रोल 97.40 रुपये और डीजल 88.42 रुपये प्रति लीटर है पर बिक रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल 91.18 रुपये और डीजल 84.18 रुपये प्रति लीटर है।
वही, लखनऊ में पेट्रोल 89.18 रुपये और डीजल 81.70 रुपये प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications