Paytm IPO: लिस्टिंग के दौरान भावुक हुए पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर, हुआ भारी नुकसान
मुंबई, 18 नवंबर। शेयर मार्केट खुलने के बाद गुरुवार को डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम और उसके शेयर में निवेश करने वाले इंवेस्टर्स को बड़ा झटका लगा। अपने महाआईपीओ को लेकर चर्चा में रहने वाले पेटीएम को शेयर मार्केट में लिस्टिंग के बाद बड़ा झटका। बता दें कि पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications Ltd के आईपीओ के तहत शेयरों की लिस्टिंग काफी कमजोर रही। गुरुवार के शेयर करीब 1645 रुपए लिस्ट हुए जबकि कंपनी ने इनका आवंटन 2150 रुपए प्रति शेयर किया था।

आज लिस्टिंग समारोह में पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा भावुक हो गए। हालांकि 43 वर्षीय शेखर पेटीएम के शेयर गिरने से इमोशनल नहीं हुए बल्कि बीएसई के पॉडियम में संबोधन के दौरान राष्ट्रगान सुनकर भावुक हो गए। इस बीच उन्हें उम्मीद थी कि कंपनी की लिस्टिंगे से लगभग 18300 करोड़ जुटा लिए जाएंगे। आपको बता दें कि पेटीएम ने देश का अब तका सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च किया था, इससे पहले कोल इंडिया और रिलायंस पावर के आईपीओ सबसे बड़े हुआ करते थे। पेटीएम के शेयरों में पहले दिन 24 फीसदी गिरावट दर्ज की हई, वहीं निवेशकों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Paytm IPO: पेटीएम आईपीओ आते ही निवेशकों में धूम, निवेश करने से पहले जरूर जानें 10 बड़ी बातें
आपको बता दें कि पेटीएम की स्थापना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले विजय शेखर शर्मा ने 2010 में की थी, जो एक स्कूल टीचर के बेटे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 27 साल की उम्र तक सिर्फ 10000 रुपए महीना कमाते थे और शादी के लिए कोई अपनी लड़की नहीं देता था। अब विजय शेखर शर्मा की गिनती दुनिया के अरबपतियों में होती है। विजय शेखर शर्मा आज फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हैं। फाइनेंस-टेक कंपनी पेटीएम अब भारत की सबसे मशहूर कंपनियों में से एक बन गई है और नए उद्योगपतियों के लिए एक प्रेरणा भी। हालांकि गुरुवार को शेयर मार्केट से लगा झटका विजय शेखर शर्मा को भावुक कर गया।












Click it and Unblock the Notifications