Paytm IPO: पेटीएम आईपीओ आते ही निवेशकों में धूम, निवेश करने से पहले जरूर जानें 10 बड़ी बातें
नई दिल्ली, 8 नवंबर। आज डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम(Paytm) का आईपीओ खुला है। निवेशक 8 नवंबर से 10 नवंबर तक इस आईपीओ के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में उत्साह का माहौल है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 काम्युनिकेशन लिमिटेड का आईपीओ आज खुल रहा है। यह 10 नवंबर को बंद होगा। आज से शुरू हुए Paytm का यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो जाता है तो यह देश का सबसे बड़ा IPO होगा। इस आईपीओ में निवेश करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
Recommended Video
Paytm IPO में घर बैठे निवेश करें पैसा, यहां जानें IPO के बारे में सब कुछ | वनइंडिया हिंदी

- 8 नवंबर को पेटीएम के आईपीओ की शुरुआत हुई हैं, जो 10 नवंबर, 2021 तक चलेगी।
- इस आईपीओ का आकार 18300 करोड़ रुपए हैं। इसका ऑफर फॉर सेल प्राइस 10000 करोड़ रुपए का है।
- आईपीओ का प्राइस बैंड 2080 रुप स शुरू होकर 2150 रुपए तय किया गया है।
- पेटीएम के आईपीओ का आधा हिस्सा एंकर निवेशकों को दिया जाएगा।
- वहीं खुदरा निवेशक इस आईपीओ में एक लॉट के लिए न्यूनतम 12900 रुपए का निवेश कर सकते हैं। अधिकतम इवेस्टमेंट 193500 रुपए का हो सकता है।
- बाजार जानकारों की माने तो वित्तीय वर्ष 2021 से 2026 के बीच मोबाइल से डिजिटल पेमेंट की ग्रोश 5 गुना होगी, जिसमें सबसे बड़ा नाम पेटीएम का होगा।
- ऐसे में निवेशकों को निवेशकों को यह इश्यू खरीदने की सलाह दी जा रही है। वर्तमान में और आने वाले दिनों में Paytm के लिए बाजार में कई अवसर, प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी उपलब्ध हैं, जिसे देखते हुए निवेशक यहां पैसा लगा सकते हैं।
- Paytm इस फंड का इस्तेमाल नए मर्चेंट्स और नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए करेगी।
- कंपनी इस आईपीओ से 20 अरब डॉलर वैल्यूएशन की उम्मीद कर रही है, जिससे कंपनी के सेल्स का 49 गुना है। वहीं बाजार जानकारों को कंपनी के मौजूदा ऑपरेटिंग मैट्रिक्स के मद्देनजर इसका वैल्यूएशन महंगा लग रहा है।
कैसे कर सकते हैं निवेश
अगर आप भी पेटीएम के इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास एक्टिव डीमैट अकाउंट होना चाहिए। आईपीओ में निवेश के लिए आप ऑनलाइन-ऑफलाइन किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन तरीका सबसे बेहतर है। आप एप्लीकेशन सपोर्ट ब्लॉक्ड अकाउंट के साथ आईपीओ में निवेश कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications