आखिरी मौका: LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग पर पाएं 700 रुपए तक का कैशबैक

आखिरी मौका: LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग पर पाएं 700 रुपए तक का कैशबैक

नई दिल्ली। अगर आप मोबाइल वॉलेट ऐप पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके पास है गैस बुकिंग पर 700 रुपए का कैशबैक पाने का मौका है। पेटीएम अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत लोगों को गैस बुकिंग पर 700 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। इस ऑफर का लाभ आप 31 मार्च 2021 तक ही उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस कैशबैक ऑफर का लाभ पाना चाहते हैं तो बिना देर किए फौरन अपने पेटीएम ऐप से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर 700 रुपए तक का कैशबैक पाएं।

 गैस सिलेंडर की बुकिंग पर 700 रुपए का कैशबैक

गैस सिलेंडर की बुकिंग पर 700 रुपए का कैशबैक

ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर पेटीएम ने एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग पर 700 रुपए के कैशबैक का ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर को पेटीएम ऐप से बुक करने पर आपको ये कैशबैक मिल रहा है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। यानी अगर आप सस्ता रसोई गैस पाना चाहते हैं तो बिना देर किए यहां से अपना गैस सिलेंडर बुक करें।

 31 मार्च तक उठाएं ऑफर का लाभ

31 मार्च तक उठाएं ऑफर का लाभ

इस ऑफर का लाभ आप 31 मार्च 2021 तक उठा सकते हैं। इसके लिए आप अपने अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल पेटीएम ऐप से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इस मोबाइल नंबर से आप एक बार ही इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए पेटीएम ऐप में आपको Show more पर क्लिक करने के बाद रिचार्ज एंड पे बिल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद बुक सिलेंडर के ऑप्शन पर क्लिक करें।

कैशबैक के लिए प्रोमो कोड

कैशबैक के लिए प्रोमो कोड

इस ऑफर का लाभ पाने के लिए आपको FIRSTLPG का प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। प्रोमोकोड के साथ सिलेंडर की बुकिंग करने पर बुकिंग के 24 घंटे के भीतर आपको कैशबैक आपके पेटीएम वॉलेट में स्क्रैच कार्ड के जरिए मिल जाएगा। आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा, जो पहले बार पेटीएम से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं।

31 March deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+