अब सिर्फ SMS से ही आधार को पैन से करा सकते हैं लिंक, जानिए कैसे

अगर आप भी आयकर विभाग की इस एसएमएस सेवा का इस्तेमाल करते हुए अपने आधार को पैन से लिंक कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक एसएमएस भेजना होगा।

अब सिर्फ SMS से ही आधार को पैन से करा सकते हैं लिंक, जानिए कैसे

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने अब लोगों के लिए एक खास सेवा शुरू कर दी है, जिसका इस्तेमाल करके वह अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक करा सकते हैं। आइए जानते हैं आयकर विभाग की इस नई सेवा के बारे में। ये भी पढ़ें- आधार लिंक कराने के नाम पर खातों से ऐसे चोरी हो रहे हैं पैसे

एसएमएस से करें लिंक

एसएमएस से करें लिंक

आयकर विभाग ने कहा है कि अब लोग अपन आधार को पैन के साथ लिंक करने के लिए एसएमएस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आयकर विभाग की तरफ से एसएमएस सेवा शुरू की गई है। इसे लेकर आयकर विभाग ने सभी प्रमुख अखबारों में विज्ञापन भी जारी किया है। सरकार चाहती है कि लोग जल्द से अपने आधार को पैन से लिंक कराएं। ये भी पढ़ें- व्हाट्सऐप में आने वाला है ये नया फीचर, आएगा खूब मजा

कैसे कराएं लिंक

कैसे कराएं लिंक

अगर आप भी आयकर विभाग की इस एसएमएस सेवा का इस्तेमाल करते हुए अपने आधार को पैन से लिंक कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक एसएमएस भेजना होगा। सबसे पहले आपको अपने फोन में कैपिटल लैटर में यूआईडीपीएएन (UIDPAN) लिखकर स्पेस छोड़कर अपनी आधार संख्या लिखनी होगी और फिर उसके बाद अपनी पैन संख्या लिखनी होगी और इसे 567678 या 56161 पर भेजना होगा। ये भी पढ़ें- जल्द ही 'मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी' की तरह बदल सकेंगे बैंक भी

वेबसाइट से भी करा सकते हैं लिंक

वेबसाइट से भी करा सकते हैं लिंक

अगर आप चाहें तो आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपने आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं। आयकर विभाग ने इसके लिए एक आसान सा लिंक जारी किया है, जिसका इस्तेमाल करके आप सिर्फ 5 से 10 सेकेंड के अंदर ही अपने आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- 1 जून से बदल जाएंगे SBI की इन 5 सेवाओं से जुड़े नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+