आज से बदल जाएंगे SBI की इन 5 सेवाओं से जुड़े नियम
भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को अब अपने खाते से पैसा निकालने के लिए भी चार्ज देना होगा। 1 जून से आप महीने में सिर्फ 4 बार ही अपने खाते से मुफ्त में पैसे निकाल सकेंगे।
नई दिल्ली। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए यह खबर पढ़ना बहुत जरूरी है। आज से भारतीय स्टेट बैंक के कई नियम बदलने वाले हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या बदलेगा आज से।

1- खाते से पैसे निकालने पर चार्ज
भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को अब अपने खाते से पैसा निकालने के लिए भी चार्ज देना होगा। 1 जून से आप महीने में सिर्फ 4 बार ही अपने खाते से मुफ्त में पैसे निकाल सकेंगे। इससे अधिक बार पैसे निकालने पर आपको प्रति ट्रांजेक्शन के लिए 50 रुपए का चार्ज और सर्विस टैक्स लगेगा। ये भी पढ़ें- फोन चोरी होने या टूटने की टेंशन खत्म, ये है शानदार ऑफर

2- एटीएम से कैश निकालने पर
भारतीय स्टेट बैंक के बेसिक सेविंग अकाउंट से चार बार मुफ्त में कैश निकाला जा सकेगा। इसके बाद अगर आप एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो 10 रुपए और सर्विस टैक्स देना होगा। वहीं अगर आप किसी और एटीएम से मुफ्त सीमा के बाद पैसा निकालते हैं तो 20 रुपए चार्ज और सर्विस टैक्स देना होगा। ये भी पढ़ें- जियो करने वाला है नया धमाका, बस 5 रु. में मिलेगा 1 जीबी डेटा

3- कार्ड जारी करने पर भी लगेगा चार्ज

4- वॉलेट के पैसे एटीएम से निकालने पर चार्ज
1 जून से भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से होने वाले कुछ ट्रांजेक्शन पर 25 रुपए का चार्ज लगेगा। बैंक ने बताया कि यह चार्ज उनके लिए है जो स्टेट बैंक के ई वॉलेट 'एसबीआई बडी' से एटीएम के जरिए पैसा निकालेंगे। इससे पहले खबर फैल रही थी कि बैंक हर एटीएम ट्रांजेक्शन पर 25 रुपए लेगा, लेकिन बाद में बैंक ने उसे नकार दिया था। ये भी पढ़ें- सीधे मोबाइल में घुस रहा है ये वायरस, 3.65 करोड़ लोग शिकार

5- कटे-फटे नोट बदलने पर चार्ज
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक से अपने कटे-फटे नोट बदलने जाते हैं तो आपको इसके लिए पैसे चुकाने होंगे। बैंक 20 से अधिक या 5000 रुपए से अधिक के कटे-फटे नोट बदलने पर पूरे नोटों पर 2 रुपए से लेकर 5 रुपए प्रति नोट का चार्ज वसूल सकता है। इसके तहत हर नोट पर 2 रुपए या फिर हर 1000 रुपए पर 5 रुपए, जो भी अधिक हो वह वसूल किया जाएगा। 5000 रुपए तक की कीमत पर हर नोट पर 2 रुपए और सर्विस चार्ज देना होगा, जबकि इससे अधिक पर 5 रुपए प्रति नोट और सर्विस चार्ज देना होगा। ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, क्लर्क के पदों पर भर्ती












Click it and Unblock the Notifications