व्हाट्सऐप में आने वाला है ये नया फीचर, अब चैटिंग में आएगा खूब मजा
जिस तरह से फेसबुक मैसेंजर पर चैट करते वक्त आपको स्टिकर मिलते हैं, ठीक वैसे ही स्टिकर आपको व्हाट्सऐप के चैट में भी मिलेंगे।
नई दिल्ली। जल्द ही व्हाट्सऐप में भी एक ऐसा फीचर आ सकता है, जिससे आपको चैट करने में पहले से भी अधिक मजा आएगा। ये फीचर फेसबुक पर पहले से ही मौजूद है, जिसे अब व्हाट्सऐप पर भी लाया जा सकता है। ये भी पढ़ें- जल्द ही 'मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी' की तरह बदल सकेंगे बैंक भी

चैट में मिलेंगे स्टिकर्स

अभी हो रहा है ट्रायल
मौजूदा समय में व्हाट्सऐप में स्टिकर्स के इस फीचर को लाने का ट्रायल चल रहा है यानी अभी यह बीटा स्टेज में है। इसकी पुष्टि WABetaInfo ने व्हाट्सऐप बीटा के स्क्रीनशॉट शेयर करके की है। इसके ट्वीट में देखा जा सकता है व्हाट्सऐप ठीक वैसे ही स्टिकर्स को इस्तेमाल कर रहा है, जैसे इसकी मालिकाना हक वाली कंपनी फेसबुक में हैं। ये भी पढ़ें- फोन चोरी होने या टूटने की टेंशन खत्म, ये है शानदार ऑफर

ये होगा फायदा
अभी व्हाट्सऐप पर आप सिर्फ स्माइली या फिर कुछ बहुत छोटे स्टिकर भेज पाते हैं, लेकिन इस नई सुविधा के बाद आप बड़े और शानदार स्टिकर्स भेज सकेंगे। इतना ही नहीं, इस नए फीचर के तहत GIF स्टिकर्स भेजने का विकल्प भी मिल सकता है जो एनिमेटेड होते हैं। इनकी मदद से चैट करने का अनुभव काफी अच्छा हो जाता है। ये भी पढ़ें- जियो करने वाला है नया धमाका, बस 5 रु. में मिलेगा 1 जीबी डेटा












Click it and Unblock the Notifications