आधार लिंक कराने के नाम पर खातों से ऐसे चोरी हो रहे हैं पैसे

आधार कार्ड को मोबाइल नंबर के लिंक कराने के लिए फर्जी कॉल आ रही हैं। कॉल करने वाले ठग लोगों से उनका आधार नंबर और जन्मतिथि पूछते हैं और फिर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं।

नई दिल्ली। अब देश में बिना आधार कार्ड के नया मोबाइल कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। दरअसल, कंपनियां फर्जी मोबाइल नंबरों को चलन से बाहर करना चाहती है, जिसके चलते टेलिकॉम मिनिस्ट्री की तरफ से यह अहम कदम उठाया गया है। लेकिन इसकी आड़ में एक ठगी का धंधा भी खूब फल-फूल रहा है। ये भी पढ़ें- व्हाट्सऐप में आने वाला है ये नया फीचर, आएगा खूब मजा

आ रहे हैं फर्जी कॉल

आ रहे हैं फर्जी कॉल

आधार कार्ड को मोबाइल नंबर के लिंक कराने के लिए फर्जी कॉल आ रही हैं। कॉल करने वाले ठग लोगों से उनका आधार नंबर और जन्मतिथि पूछते हैं और फिर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। फोन करने वाला खुद को मोबाइल कंपनी के वेरिफिकेशन डिपार्टमेंट का एग्जिक्युटिव बताता है और फिर ग्राहकों से उनकी निजी जानकारियां ले लेता है। ये भी पढ़ें- जल्द ही 'मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी' की तरह बदल सकेंगे बैंक भी

खाते से उड़ा लेते हैं पैसे

खाते से उड़ा लेते हैं पैसे

ये ठग आधार कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल कर के ग्राहक से बात करते-करते ही ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते हैं। इसके बाद ग्राहकों के मोबाइल पर एक ओटीपी जाता है, जिसे वह किसी न किसी बहाने से ग्राहक से पता कर लेते हैं और इसी के साथ ग्राहक के खाते से पैसे कट जाते हैं। इसके तुरंत बाद फोन कट जाता है। ग्राहकों को अपने साथ हुई ठगी का पता तब चलता है, जब उन्हें पैसे कटने का मैसेज आता है। ये भी पढ़ें- 1 जून से बदल जाएंगे SBI की इन 5 सेवाओं से जुड़े नियम

कैसे बचें इससे?

कैसे बचें इससे?

अगर आपके पास कोई भी कॉल आए और वो आपसे आपकी किसी निजी जानकारी के बारे में पूछे तो उसे अपनी कोई जानकारी न दें। अगर आपने अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं कराया है तो इसके लिए आपको अपने आधार की फोटो कॉपी अधिकृत एजेंसी में जमा करानी होगी। किसी भी मोबाइल कंपनी के नाम पर आने वाले फोन पर अपनी कोई निजी जानकारी उन्हें न दें। ये भी पढ़ें- फोन चोरी होने या टूटने की टेंशन खत्म, ये है शानदार ऑफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+