महंगा हो गया बिना सब्सिडी का सिलेंडर, देने होंगे 86 रुपए अधिक

सब्सिडी वाले सिलेंडर पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा, लेकिन उन्हें भी यह बढ़ी कीमत अदा करनी होगी। हालांकि, यह अतिरिक्त पैसे उन्हें गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के साथ उनके खातों में वापस लौटा दी जाएगी।

नई दिल्ली। होली से पहले ही सरकार ने भारत की जनता को एक झटका दिया है। सरकार ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 86 रुपए बढ़ा दी है। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडर पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा, लेकिन उन्हें भी यह बढ़ी कीमत अदा करनी होगी। हालांकि, यह अतिरिक्त पैसे उन्हें गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के साथ उनके खातों में वापस लौटा दी जाएगी। सरकार ने इस बढ़ोत्तरी के पीछे तर्क दिया है कि इसका फैसला एलपीजी प्रोडक्ट में अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने की वजह से लिया गया है।

महंगा हो गया बिना सब्सिडी का सिलेंडर, देने होंगे 86 रुपए अधिक
ये भी पढ़ें- सरकार ने बैंकों से कहा, 31 मार्च तक सभी खातों पर एक्टिवेट करें नेट बैंकिंग

पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के एक बयान के अनुसार यह बढ़ी हुई कीमतें आज ही से यानी 1 मार्च 2017 से लागू हो जाएंगी। उदाहरण के लिए इसे ऐसे समझा जा सकता है कि दिल्ली में अब ग्राहकों को 1 मार्च 2017 से गैस सिलेंडर के लिए 737.50 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके बाद उन्हें अपने अकाउंट में 303 रुपए की सब्सिडी वापस मिल जाएगी। इस तरह ग्राहकों को सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर पहले जितना ही यानी 434.93 रुपए रहेगा, जिसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये भी पढ़ें- सैमसंग और रिलायंस जियो ने मिलाया हाथ, साथ मिलकर 2020 से पहले ही ला सकते हैं 5जी तकनीक

इस बढ़ोत्तरी के बाद कोलकाता में सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 436.93 रुपए में मिलेगा, जबकि गैर सब्सिडी के सिलेंडर के लिए 757.50 रुपए चुकाने होंगे। वहीं मुंबई में सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 470.66 रुपए में मिलेगा, जबकि गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 744.50 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा चेन्नई में सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 422.43 रुपए में मिलेगा, जबकि गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए 746.50 रुपए देने होंगे। ये भी पढ़ें- EPFO ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, अब आसानी से निकाल सकेंगे पैसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+