सैमसंग और रिलायंस जियो ने मिलाया हाथ, साथ मिलकर 2020 से पहले ही ला सकते हैं 5जी तकनीक

सैमसंग के कुछ अधिकारियों ने यह भी सकेंत दिए हैं कि 5जी बेहद ताकतवर वाईफाई जैसा होगा, जो कुछ किलोमीटर दूर तक में मौजूदा स्पीड की तुलना में लाखों गुना अधिक स्पीड से डेटा ट्रांसफर करेगा।

बार्सिलोना। अभी तक माना जा रहा था कि 2020 तक भारत में 5जी तकनीक दस्तक दे देगी, लेकिन अब इस बात के संकेत मिले हैं कि यह तकनीक भारत में 2020 से भी पहले ही आ सकती है। यह काम कोई और नहीं, बल्कि रिलायंस जियो करने वाला है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सैमसंग और रिलायंस जियो ने मंगलवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस बात की ओर इशारा किया है। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 4जी नेटवर्क को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से 'एनफिल एंड ग्रोथ (I & G)' प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह प्रोजेक्ट रिलायंस जियो की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों तक फैलाएगा और रिलायंस जियो को देश की 90 फीसदी आबादी तक पहुंचाने का काम करेगा।

सैमसंग और रिलायंस जियो ने मिलाया हाथ, साथ मिलकर 2020 से पहले ही ला सकते हैं 5जी तकनीक
ये भी पढ़ें- जानिए GST लागू होने के बाद क्या होगा सस्ता-महंगा

दोनों ही कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट के ऐलान के साथ ही यह संकेत दिए हैं कि वे अभी 5जी तकनीक के लिए तैयार हैं, लेकिन 5जी भारत में 4जी की जगह नहीं लेगा, बल्कि 5जी का एक अलग तरह का ढांचा होगा। सैमसंग के कुछ अधिकारियों ने यह भी सकेंत दिए हैं कि 5जी बेहद ताकतवर वाईफाई जैसा होगा, जो कुछ किलोमीटर दूर तक में मौजूदा स्पीड की तुलना में लाखों गुना अधिक स्पीड से डेटा ट्रांसफर करेगा। उनके मुताबिक इससे एप्लिकेशन, मशीनों और गैजेट्स के बीच शानदार कनेक्टिविटी की जा सकेगी। ये भी पढ़ें- EPFO ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, अब आसानी से निकाल सकेंगे पैसे

5जी तकनीक आ जाने के बाद घर के सभी गैजेट्स को एक दूसरे से जोड़ा जा सकेगा और केबल टीवी के लिए तार की जरूरत भी नहीं होगी, बल्कि वायरलेस से ही कंटेंट भेजने की सुविधा होगी। रिलायंस जियो के अधिकारियों ने कहा है कि बहुत अधिक गुंजाइश और स्कोप है, लेकिन जहां तक आगे बढ़ने की बात है तो हम अभी भी 5जी को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+