Gold: बदल जाएगा सोने से जुड़ा रूल, जानिए क्या है ‘वन नेशन वन गोल्ड रेट' नियम
नई दिल्ली। जल्द ही सोने की खरीदारी के नियम में बदलने वाले हैं। सोने के दाम में अंतर को जल्द ही खत्म कर लिया जाएगा। पूरे देश में वन नेशन, वन गोल्ड रेट( One nation, one gold rate) की नीति लागू हो सकती है। काफी समय से इसकी मांग उठ रही हैं कि पूरे देश में वन नेशनल वन रेट स्कीम को लागू किया जाए, अब सरकार इसे लागू करने की तैयारी कर रही है। सोने के दाम पर अगर ये नियम लागू हो जाता है तो आपके लिए ये अच्छी खबर होगी।

क्या है वन नेशन, वन गोल्ड रेट
देश में काफी समय से वन गोल्ड वन रेट स्कीम लागू करने की मांग की जा रही है। लोगों की मांग है कि जब सोना एक ही है तो दिल्ली में अलग रेट और लखनऊ में अलग रेट पर क्यों बेचा जाता है। लोग मांग कर रहे हैं कि कश्मीर से कन्याकुमार तक एक ही रेट में सोना बिकना चाहिए। लोगों की दलील है कि जब सोने की शुद्धता का पैमाना एक ही होता है तो फिर सोने की कीमत राज्यों के हिसाब से अलग-अलग क्यों होता है?

क्यों बदल जाता है भाव
सोने का आयात शुल्क देस के लिए होता है, लेकिन पोर्ट से अलग-अलग राज्यों में भेजे जाने के बाद ट्रांसपोर्ट का खर्च आदि जुड़ने के बाद सोने का बाव बदल जाता है। अब भारत सरकार वन गोल्ड वन रेट पर विचार कर रही है। सोने की कीमत को देशभर में एक जैसा रखने के लिए सरकार वन नेशन वन गोल्ड रेट की नीति अपना सकती है। माना जा रहा है कि जो ज्वैलर्स बुलियन एक्सचेंज की कैटेगरी में आएंगे वो सीधे गोल्ड का आयात कर सकेंगे। ऐसा करने से उन्हें फ्रेट चार्ज अलग से भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। इससी मदद से सोने की कीमत को एकसमान रखने में मदद मिलेगी।

ज्वैलर्स के लिए राहत
अगर ढुलाई चार्ज को हटा दिया जाए तो ज्वैलर्स अंतरराष्ट्रीय भाव पर सोना आयात करेंगे। ऐसे में जिस कीमत पर लखनऊ के ज्वैलर्स को सोना मिलेगा, उसी दर पर दिल्ली के ज्वैलर्स को भी मिलेगा। यानी आयातित सोने की कीमत सबके लिए एक होगी और अगर सोने की कीमत नहीं बढ़ती है तो इसका लाभ ग्राहकों को भी मिलेगा। बुलियन एक्सचेंज की मदद से देशभर के लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सोने की कीमत की जानकारी मिलेगी।

आपको भी मिलेगा लाभ
वन नेशन वन गोल्ड रेट की मदद से सोने की कीमत में पारदर्शिता आएगी। गोल्ड क्वालिटी के आधार पर देशभर में सोने का रेट सेट होगा। इस स्कीम से सोने के भाव पहले की तुलना में कम होंगे। इस योजना के लागू होने के बाद अलग-अलग राज्यों में सोना व्यापारी ग्राहकों से ज्यादा लाभ अर्जित नहीं कर सकेंगे। अभी अपने खर्च के हिसाब से व्यापारी अपने ग्राहकों से मार्जिन वसूलते हैं, जो इस नियम के लागू होने के बाद नहीं कर सकेंगे।

हॉलमार्क नियम
सोने की शुद्धता के झंझट से लोगों को बचाने के लिए हाल ही में सरकार ने हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। सरकार चरणबद्ध तरीके से सोने की हॉलमार्किंग को देशभर में लागू कर रही है। इस नियम के लागू होने के साथ ही अब ज्वैलर्स बिना BIS मार्क का सोना नहीं खरीद सकेंगे। सोने पर छपे बीआईएस हॉलमार्क के निशान को देखकर आप सोने की शुद्धता को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications