काम की खबर: अब बिना कार्ड के ATM से निकलेगा पैसा, जानिए क्या है कार्डलेस ट्रांजैक्शन, कैसे करेगा काम?

काम की खबर: अब बिना कार्ड के ATM से निकलेगा पैसा, जानिए क्या है कार्डलेस ट्रांजैक्शन, कैसे करेगा काम?

नई दिल्ली। बैंकों और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया मिलकर बैंकिंग सर्विस को सुगम और आसान बनाने के लिए कोशिश करते रहते हैं। इसी कड़ी में सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने एटीएम सर्विस में कुछ बदलाव किए हैं, जो आपको राहत देने वाली है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा देता है। इस सर्विस के तहत अब आपको एटीएम से कैश निकालने के लिए कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं होगी।

बिना कार्ड के निकलेगा कैश

बिना कार्ड के निकलेगा कैश

अगर आप डेबिट कार्ड या एटीएम कार्ड अपने घर पर भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बिना डेबिट कार्ड के एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। यानी अब आपको डेबिट कार्ड हर जगह लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए कार्डलेस एटीएम ट्रांजैक्शन की सुविधा शुरू की है, जिसकी मदद से आप बिना डेबिट कार्ड के ही एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। पब्लिक सेक्टर का बैंक पीएनबी ने PNB One की शुरुआत की गई है।

 क्या है PNB वन

क्या है PNB वन

आपको बता दें कि पीएनबी वन बैंक द्वारा शुरू की गई नई सर्विस है, जिसकी मदद से आप बिना एटीएम कार्ड से एटीएम मशीन से कैश निकाल सकेंगे। पीएनबी वन एक तरह का मोबाइल ऐप है जिसके जरिए ग्राहक अब बिना डेबिट कार्ड यूज करे भी एटीएम से कैश निकाल पाएंगे। इस ऐप की मदद से न केवल आप कार्डलेस कैश निकाल सकेंगे बल्कि कई अन्य बैंकिंग सर्विसेस का लाभ भी उठा सकते हैं

 कैसे मिलेगी सुविधा

कैसे मिलेगी सुविधा


पंजाब नेशनल बैंक की इस सर्विस का लाभ आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके उठा सकते हैं। PNB ने बताया कि अब ग्राहक बिना किसी झंझट के बैंक एटीएम से पैसा निकाल पाएंगे. आपको इसके लिए डेबिट कार्ड भी यूज करने की जरूरत नहीं है. बैंकिंग से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान अब सिर्फ एक क्लिक पर मिल सकेगा.

 कैसे मिलेगी कार्डलेस सुविधा

कैसे मिलेगी कार्डलेस सुविधा

  • आप अगर कार्डलेस ट्रांजैक्शन का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको पीएनबी वन ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको डेबिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और कार्डलेस कैश विड्रॉल पर जाएं।
  • पीएनबी एटीएम पर जाकर कार्डलेस कैश विड्रॉल का विकल्प चुने
  • अमाउंट अपने ऐप पर सलेक्ट करें और सब्मिट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+