खबर आपके फायदे की: इस धनतेरस-दिवाली सोने की ज्वैलरी खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
खबर आपके फायदे की: इस धनतेरस-दिवाली सोने की ज्वैलरी खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
धनतेरस-दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लोग बढ़चढ़ कर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। कहा जाता है कि धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोना खरीदने से घर में खुशहाली और संपन्नता आती है। इस बार जब आप दिवाली पर सोना खरीदने के लिए ज्वैलर्स की शॉप पर जाएं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर अपना फायदा करवा सकते हैं। सोने-चांदी की खरीदारी के वक्त इन बातों का ख्याल रखकर आप फायदे में रह सकते हैं। आइए जानें उन बातों के बारे में, जिन्हें सोने की खरीदारी के समय जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

सोना खरीदते वक्त रखें इन बातों का ख्याल
सोना खरीदते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखकर आप फायदे में रख सकते हैं। कभी भी सोने की ज्वैलरी खरीदते वक्त ये ध्यान में रखें कि सोना हॉलमार्क युक्त होना चाहिए। यानी ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान होना चाहिए। वहीं इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत हैं कि ज्वैलरी खरीदते वक्त ज्वैलर्स से बिल जरूर लें और उस बिल में अहम जानकारियों को जरूर दर्ज करावें। सही बिल ही आपको विवाद के वक्त आपका पक्ष मजबूत करेगा। वहीं जब आप ज्वैलरी बेचते हैं तो ये बिल आपके लिए जरूरी होता है।

बिल में कौन-कौन सी जानकारी होनी जरूरी
BIS के मुताबिक ज्वैलरी खरीदते वक्त आपको अपने बिल का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके बिल पर आपका नाम, पता के साथ-साथ आपके जितने वजन की ज्वैलरी खरीदी है उसकी जानकारी होनी चाहिए। सोने की क्वालिटी के साथ-साथ सोने के वेट और उसकी शुद्धता की जानकारी भी बिल पर लिखा होना चाहिए। सोने की कीमत के साथ-साथ मेकिंग चार्जेज अलग से लिखा होना चाहिए। इतना ही नहीं अगर आपकी ज्वैलरी में कोई स्टोन है तो ज्वैलर्स को उसका प्राइस और वेट अलग से लिखना चाहिए।

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट वाले सोने में अंतर
सोने की शुद्धता के हिसाब से इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है। 24 कैरेट वाले सोने में 99.9 फीसदी सोना होता है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने में 93 फीसदी गोल्ड होता है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने में 75 फीसदी सोना और 25 फीसदी अन्य धातुएं होती है।सोने की कीमत के आधार पर 24 कैरेट वाले सोने की सबसे अधिक कीमत होते हैं, क्योंकि 24 कैरेट वाले में 99.9 फीसदी शुद्ध सोना होता है। 24 कैरेट वाला सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की शुद्धता उससे कम होती है। 24 कैरेट वाले सोने की शुद्धता सबसे अधिक होती है, लेकिन इससे गहने नहीं बल्कि बल्कि सोने की ईट के रूप में सुरक्षित रखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications