Gold Rate: 1700 रु तक सस्ता सोना, चांदी 3000 रु तक गिरी, जानिए दिवाली में क्या हो सकता है सोने का रेट

Gold Rate: 1700 रु तक सस्ता हुआ सोना, चांदी 3000 रु तक गिरी, जानिए दिवाली में क्या हो सकता है 10 ग्राम गोल्ड का दाम

Gold Rate on Diwali. दिवाली जैसे त्योहारों में जब लोग बढ़-चढ़ तक सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं इन धातुओं की कीमतों में तेजी लौट आती है, लेकिन इस बार सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सोने की कीमत बीते हफ्ते भी गिरावट के साथ बंद हुई तो वहीं इस हफ्ते की शुरुआत भी सोने की कीमतों में गिरावट के साथ हुई है। सोने की कीमत में सोमवार को भी गिरावट देखने को मिली है। 17 अक्टूबर को सोने की कीमत में गिरावट आई और 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना गिरकर 50315 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत गिरावट के साथ 55452 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सोना फिर से लुढ़का

सोना फिर से लुढ़का

17 अक्टूबर को सोने की कीमत की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50315 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50114 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46089 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37736 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29434 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 55452 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 सोने की कीमत में बीते हफ्ते गिरावट

सोने की कीमत में बीते हफ्ते गिरावट

सोने की कीमत में जहां इस हफ्ते की शुरुआत से ही गिरावट देखने को मिल रही है तो वहीं बीते हफ्ते भी सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली । डॉलर के बढ़ते सूचकांक के साथ-साथ यूएस फेड दर में बढ़ोतरी की अटकलों के कारण सोने की कीमतों पर दवाब की स्थिति बनी हुई है। MCX पर अगर कीमतों की तुलना करें बीते हफ्ते सोने की कीमत में 1719 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक सोने की कीमत सोना 51120 रुपए से गिरकर 50438 रुपए पर पहुंच गया है।

 चांदी भी धड़ाम

चांदी भी धड़ाम


सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत 58949 रुपए से टूटकर 56042 रुपए प्रतिग्राम पर पहुंच गया है। यानी एक हफ्ते में चांदी की कीमत 2907 रुपए तक गिर गई है। सोने-चांदी की कीमत में जारी गिरावट के बाद आपके मन में भी ये सवाल उठ रहे होंगे कि धनतेरस-दिवाली पर सोने की कीमत क्या होगी? क्या सोना सस्ता होगा या मांग में तेजी के कारण सोने की कीमत में तेजी आएगी?

 दिवाली पर क्या होगा सोने का भाव

दिवाली पर क्या होगा सोने का भाव


धनतेरस और दिवाली पर सोने की कीमत में तेजी आ जाती है। मांग में तेजी के कारण कीमत में उठाल देखने को मिलता है। बाजार जानकारों की माने तो इस बार सोने की कीमत कम रहने की उम्मीद है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 49300 रुपए के आसपास रह सकती है। बाजार एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल के अमित सजेजा की माने तो सोने की कीमत 51300 से 51500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। बाजार जानकारों के मुताबिक चांदी की कीमत 56000 रुपए से 58000 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच रह सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+