हो गया खुलासा! रिलायंस जियो के विज्ञापन में क्यों दिखे पीएम मोदी
नई दिल्ली। रिलांयस जियो के लॉन्च होते ही इसके एड को लेकर विवाद शुरू हो गया था। क्योंकि रिलायंस जियो के एड में पीएम नरेन्द्र मोदी को दिखाया जा रहा है। जिसके बाद राजनीतिक विरोधियों को मौका मिल गया पीएम और मुकेश अंबानी पर निशाना साधने का।
जिसके बारे में देश के सबसे धनी इंसान मुकेश अंबानी ने अब चुप्पी तोड़ी है। अंबानी ने The Economic Times के दिये गये इंटरव्यू में इस बात का जिक्र करते हुए कहा है कि जियो के विज्ञापन में पीएम मोदी की तस्वीर के पीछे कोई राजनैतिक मकसद या आर्थिक लाभ नहीं है। पीएम मोदी देश के सवासौ करोड़ जनता के पीएम हैं और उस सवा सौ करोड़ जनता में मैं भी आता हूं।
डिजिटल इंडिया का आइडिया और विजन पीएम मोदी का था और जियो उसी विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ऐसे में उन्हें क्रेडिट देना तो बनता ही है इसलिए जियो के विज्ञापन में पीएम मोदी दिखायी पड़ रहे हैं और मुझे नहीं लगता कि ये कुछ गलत है। हां उन्हें अगर हम एड में नहीं दिखाते तो ये जरूर अनुचित होता।
मालूम हो कि जियो के एड में पीएम मोदी के दिखने पर सबसे तीखा तंज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कसा था, उन्होंंने ट्वििटर पर लिखा था अब मोदी जी अंबानी की जेब में। वैसे पीएम मोदी के विरोधीगण अक्सर उन पर और अंबानी फैमिली की दोस्ती को लेकर कमेंट करते रहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications