कभी मुकेश अंबानी से कई गुना अमीर थे अनिल अंबानी, अब हुए कंगाल,पढ़ें अर्श से फर्श तक पहुंचने की पूरी कहानी

कभी बड़े भाई मुकेश अंबानी से कई गुना अमीर थे अनिल अंबानी, अब हुए कंगाल, जानिए अर्श से फर्श तक पहुंचने की पूरी कहानी

नई दिल्ली, 16 नवंबर। रिलायंस इंडस्ट्री के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के दोनों बेटों के बीच संपत्ति का बंटवारा हुआ तो किसी को अंदाजा नहीं था कि एक बटा जहां अर्श से फर्श पर पहुंच जाएगा तो दूसरा बेटा देश और एशिया का सबसे अमीर उद्योगपति बन बैठेगा। किस्मत का चक्र ऐसा घूमा कि अनिल अंबानी 15 सालों में कंगाल हो गए तो वहीं बड़े भाई मुकेश अंबानी सफलता के नए शिखर को छू रहे हैं।

 15 सालों जीरो को गई संपत्ति

15 सालों जीरो को गई संपत्ति

साल 2007 में फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अनिल अंबानी की संपत्ति में तीन गुना बढ़ोतरी हुई थी और उनका नेटवर्थ उळचकर 45 बिलियन डॉलर पर पहुंत गया था। इस उछाल के साथ वो देश के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति बन गए थ, लेकिन सितंबर 2019 आते-आते उसकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। अनिल अंबानी 12.40 अरब डॉलर के भारी कर्ज में डूब गए। उन्होंने खुद ब्रिटेन की एक अदालत में बताया कि वो कर्ज के भारी बोझ तले दबे हैं और उनकी सपंत्ति जीरो हो चुकी है।

 कभी मुकेश अंबानी से अमीर से अनिल

कभी मुकेश अंबानी से अमीर से अनिल

संपत्ति के बंटवारे के बाद अनिल अंबानी के पास मुकेश अंबानी से अधिक संपत्ति थी, वो कागजातों में अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी से अमीर थे। साल 2006 में उनके पास मुकेश अंबानी की तुलना में 550 करोड़ अधिक की संपत्ति थी, लेकिन आज वो कंगाल हो चुके हैं। कर्ज के भारी बोझ तले दबे अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस पर चीनी बैंकर्स का 5000 करोड़ रुपए का डिफॉल्ट है। साल 2020 में अनिल अंबानी ने यूके की एक कोर्ट में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। उनकी कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस पावर भारी कर्ज के बोझ में है। कुछ के कर्ज चुकाए जा रहे हैं तो कुछ मामलों में अनिल अंबानी डिफॉल्टर हो चुके हैं।

एक-एक कर बिकती गई कंपनियां

एक-एक कर बिकती गई कंपनियां

कर्ज में डूबे अनिल अनिल अंबानी की कई कंपनियां एक क कर बिकती चली गई। जुलाई 2021 में रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस को बेचना पड़ा। ऑथम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने 1629 करोड़ रुपए में इस कंपनी का अधिग्रहण किया। इसस पहले ही इसी कंपनी ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस होमं फाइनेंस भी खरीदा था, जिसका अधिग्रहण 2400 करोड़ रुपए में किया गया। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा पर 8781 करोड़ रुपए का कर्ज है तो रिलायंस कम्युनिकेशंस पर 26000 करोड़ रुपए का, रिलायंस कैपिटल का कर्ज वित्त वर्ष 21 में 26887 करोड़ रुपए का है।

 कौन जिम्मेदार

कौन जिम्मेदार

आर्थिक विशेषज्ञों की माने तो अनिल अंबानी की इस हालत के पीछे उनके वित्तीय कुप्रबंधन जिम्मेदार है। संपत्ति के बंटवारे के बाद जो कंपनियां अनिल अंबानी को मिली थी, उन्होंने उस पर ध्यान नहीं देकर दूसरी जगहों पर निवेश करना शुरू कर दिया। ये निवेश उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई, क्योंकि इन नए निवेशों में उन्हें तगड़ा घाटा हुआ।

एक झटके में Paytm के 350 कर्मचारी बने करोड़पति, जानिए क्या है वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+