एक झटके में Paytm के 350 कर्मचारी बने करोड़पति, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अपना आईपीओ लॉन्च किया है। कंपनी के आईपीओ को भले ही सुस्त शुरुआत मिली हो, लेकिन कंपनी ने एक झटके में अपने 350 कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया। शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले ही कंपनी के 350 कर्मचारी करोड़पति बन गए हैं। रॉयटर्स की खबर की माने तो कंपनी की लिस्टिंग 18 नवंबर को होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही पेटीएम के 2.5 अरब डॉलर के आईपीओ के कारण इसके 350 कर्मचारियों का नेटवर्थ 1 करोड़ रुपए हो जाएगा, जिसमें वर्किंग और रिटायर्ड इंप्लॉय शामिल हैं। दरअसल कंपनी के इन कर्मचारियों ने पेटीएम में बतौर निवेशक दांव लगाया था।

Paytm ने कर्मचारियों को बनाया करोड़पति
पेटीएम ने अपना आईपीओ लॉन्च किया है। 15 नवंबर को कंपनी के शेयर का अलॉटमेंट होना है, जबकि 18 तारीख को कंपनी की लिस्टिंग होने वाली है। पेटीएम ने आईपीओ के लिए दाम 2080 से 2150 रुपए रखें है। पेटीएम के 18300 करोड़ रुपए के अपने आईपीओ को बाजार में इश्यू कर दिया, जिसमें आखिरी दिन 1.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। पेटीएम का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ हैं, इससे पहले सिर्फ कोल इंडिया ने 1500 करोड़ का आईपीओ पेश किया है।

4.83 करोड़ शेयर
पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने अपना आईपीओ लॉन्च कर शयर मार्केट में धमाकेदार एंट्री की है। पेटीएम ने अपने IPO के जरिए 4.83 करोड़ शेयर्स जारी किए जाने हैं। पेटीएम के आईपीओ को 4.83 करोड़ शेयरों से कुल 9.14 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं हैं। कंपनी को आईपीओ के जरिए खुदरा निवेशकों के जल्दी पूर्ण सब्सक्रिप्शन मिल गया था।

देश का सबसे बड़ा IPO
पेटीएम ने आईपीओ के लिए आईपीओ के लिए 2080 रुपए से 2150 रुपए प्रति शेयर तय किया। मार्केट वैल्यू के हिसाब से कंपनी का मूल्यांकन 1.39 लाख करोड़ रुपए होता है। आपको बता दें कि पेटीएम का IPO देश का सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे पहले कोल इंडिया के आईपीओ सबसे बड़ा था, जिसमें 15000 करोड़ रुपए में जारी किया गया था। आपको बता दें कि पेटीएम ने बहुत ही छोटी सी कंपनी क तौर पर शुरुआत की थी। आज कंपनी के पास 10000 से अधिक स्टाफ हैं । कंपनी बैंकिंग, शॉपिंग, मूवी, ट्रैवल टिकट और गेमिंग जैसे बिजनेस से जुड़ी है।

कैसे चेक करें IPO अलॉटमेंट
आपको बता दें कि पेटीएम ने अपना आईपीओ 8 से 10 नवंबर 2021 को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला, जिसके बाद 15 नवंबर को इसके अलॉटमेंट की जानकारी मिलेगी, वहीं 18 नवंबर को शेयर्स की लिस्टिंग होगीष Paytm का आईपीओ 1.89 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जिसमें से रिटेल निवेशकों को 1.66 गुना और QIB को 2.79 गुना सब्सक्राइब मिला है।

ऐसे चेक करें आईपीओ का अलॉटमेंट
- आप घर बैठे आईपीओ का अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE की वेबसाइट (https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx) पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Status of Issue Application पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद इक्विटि ऑप्शन को सलेक्ट कर कंपनी का नाम यानी पेटीएम का नाम सलेक्ट करना होगा।
- फिर अपना एप्लीकेशन नंबर डालना होगा, साथ ही PAN कार्ड की डिटेल भरनी होगी।
- वेरीफिकेशन के बाद आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपको शेयर मिले या नहीं।

कैसे मिलेगा रिफंड
अगर आपका नाम स्कीन पर नहीं दिखा तो समझ लें कि आपको पेटीएम का शेयर नहीं मिला। ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि अगर शेयर नहीं मिले तो बोली के पैसे कैसे वापस मिलेंगे। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलें उनके पैसे अलॉटमेंट के अगले दिन खाते में वापस क्रेडिट कर दिए जाएंगे। यानी आपको आपका पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications