7 हफ्ते बाद ही संघवी को पछाड़ अंबानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय
वाशिंगटन| एक बार फिर से रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और 19.6 अरब डॉलर के मालिक मुकेश अंबानी विश्व के सबसे धनी भारतीय बन गये हैं। यह जानकारी फोर्ब्स ने दी है, जिसने विश्व की सबसे धनी 50 व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है जिसमें केवल दो ही भारतीय है, मुकेश अंबानी और कंपनी सन फार्मास्युटिक्लस के मालिक दिलीप सांघवी।
अंबानी 44वें नंबर पर और सांघवी 48वें नंबर पर है, 7 हफ्ते पहले की लिस्ट में सांघवी, अंबानी से आगे थे लेकिन इस बार फिर से अंबानी आगे निकल गये हैं। इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अब भी दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं जिनका नेट वर्थ 80.3 अरब डॉलर है। अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स 17वीं बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे हैं।
इसके अलावा फोर्ब्स ने 300 लोगों की लिस्ट जारी की है जिसमें भारत के अजीम प्रेमजी (60), लक्ष्मी मित्तल (85), शिव नाडर (94), कुमार मंगलम बिड़ला (169), उदय कोटक (200), सुनील मित्तल (204), साइरस पूनावाला (220) और गौतम अडानी (238) भी शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications