बिजनेस की दुनिया में उतरी अंबानी परिवार की थर्ड जेनरेशन

एक समाचार पत्र के मुताबिक आकाश दूरसंचार क्षेत्र में रिलायंस जियो के साथ आरआईएल के दोबारा पुनर्प्रवेश में कंपनी की मदद करेंगे। रिलायंस जियो इंफोकॉम, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक दूरसंचार कंपनी है। जहां मुकेश अंबानी के बेटे बेटे कंपनी का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो वहीं रिलायंस एडीएजी के चेयरमैम अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल आने वाले वर्षों में अपनी कंपनी में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। जय अनमोल रिलायंस कैपिटल से एक महीने पहले जुड़े हैं।
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी कारोबार जगत से जुड़ चुकी हैं। ईशा ने अमेरिका की कंपनी मैकिन्जी में एक कंसलटेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की है। अटकलें हैं कि ईशा आने वाले दिनों में अपने पिता के उद्योग से जुड़ सकती हैं। बिजनेस में नया-नया कदम रखने वाले आकाश अंबानी ने अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। जब कि अनिल के बेटे जय अनमोल ने लंदन के निकट वारविक के बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है।












Click it and Unblock the Notifications