कर्मचारियों को मामूली राहत, सरकार ने PF पर ब्याजदर बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत की
सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है, जहां मोदी सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना (PF) की ब्याजदर बढ़ा दी है। अब पीएफ की राशि पर 8.15 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
दरअसल कर्मचारी संगठन लंबे वक्त से सरकार से पीएफ पर ब्याजदर बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिस पर सोमवार को केंद्र ने हामी भर दी। नए आदेश के मुताबिक ईपीएफओ ने सभी फील्ड ऑफिस को 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने के लिए कहा है।

वैसे कई कर्मचारी संगठन सरकार के इस फैसले से अभी भी नाराज हैं। दरअसल साल 2020-21 में पीएफ पर ब्याज की दर 8.5 प्रतिशत थी। इसके बाद 2022 में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत ब्याजदर को 8.1 प्रतिशत कर दिया गया। ये ब्याजदर 1977-78 के बाद से सबसे कम थी, ऐसे में केंद्र की जमकर आलोचना हुई।
इसके बाद से ही कर्मचारी संगठन पुरानी ब्याजदर को लागू करने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनको मामूली राहत दी है, जिसके तहत 8.10 ब्याजदर को बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया गया।
2018-19 में सबसे ज्यादा दर
आपको बता दें कि 2018-19 में ब्याजदर उच्चतम स्तर पर थी, जहां पीएफ पर 8.65 प्रतिशत ब्याज दिया जाता था, लेकिन 2020 में इसे घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया गया।
कैसे चेक करें पीएफ की राशि?
सबसे पहले आप अपनी कंपनी से पीएफ नंबर और UAN नंबर लें। इसके बाद EPF पासबुक पोर्टल पर जाएं। वहां पर आपको UAN नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करने का ऑप्शन मिलेगा। लॉगइन करने के बाद Download/View Passbook के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको पीएफ खाते में जमा राशि के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011 22901406 पर मिस्ड कॉल करें। इसके बाद आपको पीएफ की राशि से जुड़ा मैसेज आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications