Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑटो इंडस्ट्री में मंदी के दौर में Mercedes की धूम, दशहरे पर एक दिन में बिकी 200 कारें

नई दिल्ली: देश में ऑटो इंडस्ट्री में भयकंर मंदी का दौर चल रहा है। कई कंपनियों ने उत्पादन रोक दिया नहीं तो कम कर दिया है। लेकिन इस मंदी के उलट लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सिडीज बेंज ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। दशहरा के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कंपनी ने 200 से अधिक कारों की डिलीवरी की है। गौरतलब है कि दशहरे को शुभ माना जाता है।

मर्सिडीज बेंज ने बेची 200 कारे

मर्सिडीज बेंज ने बेची 200 कारे

मर्सिडीज बेंज की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दशहरा के मौके पर गुजरात और मुंबई में सबसे अधिक कारों की डिमांड रही। अकेले मुंबई में मर्सिडीज बेंज की 125 से अधिक कारों की डिलीवरी की गई है जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात रहा, जहां कंपनी की 74 कारों की डिलीवरी की गई। मर्सिडीज बेंज के भारत में सीईओ मार्टिन श्वेंक ने बताया कि दशहरा और नवरात्र में मुंबई एवं गुजरात के ग्राहकों की ओर से हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

किन गाड़ियों की हुई डिलीवरी

किन गाड़ियों की हुई डिलीवरी

मार्टिन श्वेंक ने बताया कि कंपनी ने सी और ई क्लास सेडान के साथ जीएलसी और जीएलई जैसे एसयूवी वाहनों की आपूर्ति की है। उन्‍होंने आगे बताया कि ऐसी ही प्रतिक्रिया हमें साल 2018 में भी मिली थी। मर्सिडीज बेंज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपने ड्रीम प्रोजेक्‍ट लखटकिया कार नैनो की बिक्री के बारे में जानकारी दी हैष कंपनी ने बताया कि साल 2019 में सिर्फ 1 नैनो कार की बिक्री हुई है और कंपनी ने नैनो का प्रोडक्‍शन भी बंद कर दिया है।

ऑटो इंडस्ट्री में मंदी का दौर

ऑटो इंडस्ट्री में मंदी का दौर

गौरतलब है कि पिछले 10 महीने से ऑटो इंडस्‍ट्री में मंदी है। बिक्री कम होने की वजह से मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड और महिंद्रा जैसी बड़ी ऑटो कंपनियों ने प्रोडक्‍शन में कटौती की है। यहां तक कि कुछ कंपनियों को प्‍लांट तक बंद करना पड़ा है। मीडिया रिपोट्स में ये बात सामने आई है कि बीते कुछ महीनों में ऑटो इंडस्‍ट्री में लाखों छंटनी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- ऑटो पर स्कूली छात्र कर रहे 'मौत का सफर', वायरल हुआ हापुड़ का यह वीडियो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+