OYO भारतीय कर्मचारियों के वेतन में 4 महीने के लिए 25 फीसदी की कटौती करेगी

नई दिल्ली। सॉफ्टबैंक ग्रुप समर्थित OYO होटल्स एंड होम्स ने अप्रैल से शुरू होने वाले चार महीनों के लिए सभी कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती की है और अपने कुछ कर्मचारियों को सीमित लाभ के साथ छुट्टी पर भी भेज दिया है। इसका खुलासा संवाद एजेंसी रॉयटर्स को मिले एक आंतरिक मेमो से हुआ है।

oyo

गौरतलब है मंगलवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित इंपीरियल होटल में कर्मचारियों को कथित तौर पर ज़बरन छुट्टी पर भेजने की बात सामने आई थी है। वहीं, हवाई सेवा प्रदाता कंपनी गो एयर ने मार्च महीने में सभी कर्मचारियों के वेतन में कटौती करेगी। इससे पहले उसने पायलटों समेत सभी कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर जाने को कहा था।

oyo

दरअसल, ओयो यह कदम कोरोना वायरस महामारी के चलते वैश्विक यात्राओं पर रोक के बाद अप्रैल माह की शुरुआत में उसके हजारों अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों की छुट्टी के बाद उठाया है, क्योंकि यात्रा पर रोक का सबसे बुरा असर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर पड़ा है।

oyo

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित कपूर ने बुधवार को एक नोट में कहा, "हमारी कंपनी भारत के लिए एक मुश्किल जरूर, लेकिन आवश्यक कदम उठा रही है, जिसके तहत हम सभी OYOprenuers को उनके तय वेतन में 25 कटौती की को स्वीकार करने के लिए कह रहे हैं।"

oyo

रोहित कपूर ने कर्मचारियों की सैलरी में 25 फीसदी कटौती के साथ कुछ कर्मचारियों को भी 4 मई से अगस्त तक सीमित लाभ के साथ छुट्टी पर रखा जाएगा। हालांकि मामले पर बातचीत के लिए जब कंपनी से संपर्क किया गया तो OYO ने अपने निर्णय पर टिप्पणी के लिए अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया था।

उल्लेखनीय है वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने 24 मार्च को पूरे देशभर में लॉकडाउन का एलान किया था। इसका कारोबार और उद्योगों पर खास असर पड़ा है, लेकिन इसका तात्कालिक असर एविएशन और हास्पिटैलिटी इंडस्ट्री को अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-फिलहाल ट्रेनों और उड़ानों की बहाली नहीं, जानिए क्या है लॉकडाउन 2 से निकलने की सरकार की योजना?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+