भारत में 2400 कर्मचारियों की छंटनी करेगा OYO
नई दिल्ली। कुछ सालों में ही होटल इंडस्ट्री में बड़ा नाम हासिल करने वाली ओयो ने अब कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी चीन और भारत में कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है। ओयो भारत में 2,400 कर्मचारियों को कम करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये छंटनी अगले कुछ सप्ताह में हो सकती है।

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि ओयो भारत और चीन में अपने कामकाज को नए ढंग से शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसके चलते हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, इसी कारण कंपनी अपनी कुछ स्ट्रेंथ का 20 फीसदी कम करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के सीईओ रितेश अग्रवाल ने इंटरनल ई-मेल में कहा है कि ये 2020 के लिए नए रणनीतिक उद्देश्य का एक हिस्सा है।
इसके तहत विभिन्न इकाइयों और परिचालन में टीमों का पुनर्गठन किया जाएगा। रितेश अग्रवाल ने कंपनी से बाहर किए जाने वाले कर्मचारियों की मदद और सहायता का आश्वसन भी दिया है। हालांकि, अग्रवाल ने कर्मचारियों की सही संख्या नहीं बताई, जहां कर्मचारियों की अनुमानित संख्या 12,000 है। ओयो ने इसपर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
इसके पहले, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी ने अपने 5 फीसदी कर्मचारियों को चीन में बाहर का रास्ता दिखाया है। इन कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बाहर किया गया है। जबकि भारत में 12 फीसदी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। पिछले दिनों ओयो के आधिकारिक बयान में कहा गया था कि हम ऐसी कंपनी बनना चाहते हैं जहां काम करना सबसे बेहतर अनुभव हो, यही वजह है कि हम काम करने वालों की क्षमता और उनकी दक्षता का आंकलन करते रहते हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications