Jio Phone 2021: जियो का धमाकेदार ऑफर, जियो फोन के साथ पाएं 2 साल तक फ्री कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा, डिटेल
जियो फोन के साथ पाएं 2 साल तक फ्री कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा, जानें पूर डिटेल
नई दिल्ली। Jio Phone 2021. रिलायंस जियो हमेशा से अपने ऑफर और डेटा प्लान से अपने यूजर्स को चौंकाता रहा है। अपने बेहतरीन कॉलिंग और डेटा पलान की बदौलत ही जियो देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी बन चुका है। जियो ने एक बार फिर से धामकेदार ऑफर पेश किया है। शुक्रवार को जियो ने अपने जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए नई पेशकश की। जियो ने नया जियो फोन 2021 ऑफर लॉनच किया। इस ऑफर की सबसे खास बात इसके साथ मिलने वाला अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा प्लान है।

जियो का धमाकेदार प्लान
रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन 2021 ऑफर के साथ उपभोक्ताओं को 2 साल की अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा पेश किया है। आपको जियो फोन खरीदने पर 2 साल के लिए असीमित कॉलिंग के साथ-साथ हर महीने 2 जीबी डेटा का ऑफर मिलता है। शुक्रवार को जियो ने प्रेस रिलीज जारी कर इस ऑफर की जानकारी दी।

क्या है ऑफर
जियो ने अपने फीचर फोन Jio Phone के लिए तीन ऑफर पेश किए हैं, जिसमें से दो नए यूजर्स के लिए और 1 पुराने यूजर्स के लिए हैं। जियो ने प्रस रिलीज जारी कर कहा कि वह 2G सर्विस इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को जियो फोन से अपग्रेड करने के लिए खास प्लान दे रहा है। आप जियो फोन ऑफर 2021 प्लान के तहत 1999 रुपए खर्च कर 2 साल तक रिचारज से छुट्टी पा सकते हैं। 1999 रुपए वाले इस प्लान में जियो यूजर्स को 24 महीने यानी 2 साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और हर महीने 2GB डेटा मिल रहा है।

जियो फोन का दूसरा ऑफर
वहीं जियो फोन के दूसरे ऑफर के तहत 1499 रुपए खर्च कर आप 1 साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ हर महीने 2जीबी डेटा का ऑफर पा सकते हैं। कंपनी ने इसके अलावा 749 रुपए वाला प्लान भी पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ हर महीने 2जीबी डेटा मिलता है।

1 मार्च से उठा सकते हैं
कंपनी ने इन ऑफर्स को 1 मार्च से लाइव करने का फैसला किया है। यानी 1 मार्च से देशभर के जियो फोन यूजर्स इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। जियो ने कहा कि उन्होंने ये ऑफर 2जी मुक्त भारत की दिशा में उठाया है। कंपनी ने कहा कि वो चाहते हैं भारत के 30 करोड़ 2जी यूजर्स इस ऑफर का लाभ उठाएं।












Click it and Unblock the Notifications