Jio का धमाकेदार ऑफर, 5 रुपए में चॉकलेट खाकर पाएं 1GB डेटा बिल्कुल FREE

नई दिल्ली। अगर आप जियो यूजर हैं तो रिलायंस जियो आपके लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने अपनी दूसरी सालगिरह पर अपने यूजर्स को मुफ्त डेटा पाने का मौका दिया है। आप बस एक चॉकलेट खाकर जियो का 1जीबी डेटा फ्री में पा सकते हैं। हैरान मत होइए रिलायंस जियो ने अपनी दूसरी एनिवर्सरी पर धमाकेदार स्कीम लॉन्च की है, जिसमें जियो यूजर्स को मुफ्त में 1GB फ्री 4G डेटा मिल रहा है। आइए आपको इस स्कीम के बारे में विस्तार से बताते हैं....

 जियो यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर

जियो यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर

जियो ने अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के मुताबिक अगर आपके पास कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकटेल है तो आप जियो का फ्री डेटा पा सकते हैं। जियो का फ्री डेटा पाने के लिए आपके पास कम से कम 5 रुपए के रेगुलर कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट, डेयरी मिल्क क्रैकर, डेयरी मिल्क रोस्ट आलमंड, डेयरी मिल्क फ्रूड एंड नट या डेयरी मिल्क लीकेबल्स में से किसी का भी खाली रैपर होना चाहिए।

 चॉकलेट खाकर पाएं जियो का Free डेटा

चॉकलेट खाकर पाएं जियो का Free डेटा

जियो के इस फ्री डेटा के लिए आपको MyJio एप पर जाना होगा। मायजियो ऐप के होमस्क्रीन पर आपको नया बैनर दिखाई देगा, जिसमें फ्री डेटा का ऑफर है। आप इस बैनर पर क्लिक करने इसमें पार्टिसिपेट नाउ का बटन क्लिक करें। दिखाई देगा। अगर आप ये फ्री डेटा पाना चाहते हैं तो आपको डेयरी मिल्क चॉकलेट के खाली रैपर का बारकोड स्कैन करना होगा। इसके बाद आपको फ्री डेटा मिल जाएगा।

 कैसे मिलेगा FREE 1GB डेटा

कैसे मिलेगा FREE 1GB डेटा

आपको बता दें कि जियो के इस ऑफर के तहत मिले डेटा को आप खुद भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर आप चाहे तो आप दूसरे को भी ये फ्री डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। कंपनी यूजर्स को फ्री डेटा के अलावा दूसरे जियो सब्सक्राइबर्स को फ्री डेटा ट्रांसफर करने का भी ऑफर दे रही है।

 30 सितंबर तक जारी है ऑफर

30 सितंबर तक जारी है ऑफर

जियो का ये ऑफर 30 सितंबर तक जारी है। हालांकि इस ऑफर को पाने के लिए कुछ शर्तें भी लागू हैं। जैसे...

  • फ्री डेटा पाने के लिए आपके स्मार्टफोन में MyJio ऐप का होना जरूरी है।
  • ऑफर के नियम के मुताबिक आपके पास 5 रु, 10 रु, 20 रु, 40 रु और 100 रुपए के कैडबरी डेयरी मिल्क के खाली रैपर होने ही चाहिए। कैडबरी डेरी मिल्क के अलावा डेयरी मिल्क क्रैकल, डेयरी मिल्क रोस्ट, डेयरी मिल्क फ्रूट एंड नट या डेयरी मिल्क लीकेबल्स के खाली रैपर ले सकते हैं ।
  • एक यूजर्स सिर्फ एक बार ही फ्री डेटा पा सकता है।
  • फ्री डेटा आपके अकाउंट में 7-8 दिनों के भीतर क्रेडिट कर दिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+