Jio के टक्कर में Airtel ने पेश किए सबसे सस्ते प्लान्स, कॉलिंग, SMS, डेटा के साथ बहुत कुछ
Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने लॉन्च किया तीन 'ऑल-इन-वन' प्लान, कीमत मात्र 35 रु से शुरू
नई दिल्ली। टेलिकॉम ऑपरेटर Airtel ने जियो से मिल रही चुनौती के चलते एक साथ तीन नए प्लान्स लॉन्च किए है। एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए तीन ऑन-इन-वन प्लान पेश किए हैं। इन पैक्स में टॉक टाइम, टैरिफ और डेटा सब कुछ एक सिंगल पैक में ही मिलता है। एयरटेल ने लोगों को लुभाने के लिए सस्ते कॉम्बो पैक पेश किए है। इन कॉम्बो प्लान की शुरुआत मात्र 35 रुपए से की गई है। इसके अलावा 65 रुपए और 95 रुपए की कीमत वाला रिचार्ज भी उपलब्ध है। हर प्लान की वैलिडिटी अलग-अलग होगी। आइए तीनों प्लान्स के बारे में बताते हैं।

एयरटेल का ऑल-इन-वन प्लान
एयरटेल का ये तीन ऑन-इन-वन प्लान्स को शुरुआत में पंजाब, तमिलनाडु और वेस्ट यूपी में लॉन्च किया जाएगा। इसके पास कुछ हफ्तों में इसे देश के अन्य हिस्सों में भी ये लागू कर दिया जाएगा। सबसे पहले हम 35 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इस पैक में यूजर्स को 26.66 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। यूजर्स को लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉल्स के लिए 1 पैसा प्रति सेकंड की दर से चार्ज देना होगा। वहीं 28 दिनों के लिए यूजर्स को 100 MB डेटा भी मिलता है।

65 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के इस 65 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 65 रुपए का फुल टॉक टाइम मिलता है। आपको लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉल के लिए 1 पैसा प्रति सेकेंड के दर से शुल्क चुकाना होगा। वहीं 28 दिनों के लिए यूजर्स को 200 MB डेटा मिलता है।

95 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के इस पैक में यूजर्स को 95 रुपए का फुल टॉक टाइम मिलता है। जिसमें यूजर्स को लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉल्स के लिए 1 पैसा प्रति 2 सेकंड का शुल्क लेना होगा। वहीं 28 दिनों के लिए यूजर्स को 500 MB डेटा मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications