बड़ी खबर: बंद हो सकती है BSNL! इस वजह से केंद्र सरकार उठा सकती है कदम
नई दिल्ली। टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस Jio की इंट्री के साथ ही बाकी टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। जियो के सस्ते और फ्री प्लान की वजह से टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस और डेटा वार छिड़ गया है। इस प्राइस वार के चक्कर में कई टेलिकॉम कंपनियों को अपना कारोबार बंद करना पड़े तो कईयों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है। अब जियो की वजह से सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को भी बड़ा झटका लगा है। लगातार घाटे में चल रही बीएसएनएल बंद होने के कगार पर है। केंद्र सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को बंद करने का सुझाव दिया है।

बंद होने जा रहा है BSNL
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल लगातार घाटे में चल रही है। केंद्र सरकार पहले इसमें विनिवेश की तैयारी कर रही थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बंद करने पर विचार कर रही है। इस खबर के बाद अब बीएसएनएल के कर्मचारियों से लेकर बीएसएनएल के यूजर्स तक पर खतरा है। जहां कर्मचारियों के लिए नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है तो वहीं यूजर्स को अपने कनेक्शन को लेकर चिंता सता रही है।

घाटे में बीएसएनएल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2017-18 के अंत तक बीएसएनएल का कुल घाटा 31287 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। लगातार घाटे में चल रही कंपनी को लेकर दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने कंपनी से अधिकारियों के साथ बैठक की और कंपनी को बंद करने पर विचार करने के लिए कहा। बैठक में बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि कैसे कंपनी की वित्तीय हालत, घाटा और रिलायंस जियो आने की वजह से मुश्किल बढ़ी है। कंपनी की हालत देखने को बाद सरकार जहां पहले विनिवेश की तैयारी कर रही थी, वहीं अब कंपनी से कारोबार को बंद करने पर विचार करने को कहा है। सरकार ने बीएसएनएल के शीर्ष अधिकारियों को तमाम विकल्पों पर विचार करने को कहा है।

क्या है BSNL के पास विकल्प
सरकार ने बीएसएनएल के सामने तीन विकल्प रखें हैं, जिसमें पहला कंपनी में रणनीतिक विनिवेश, दूसरा कंपनी का कारोबार बंद किया जाए और तीसरा वित्तीय सहायता के साथ कंपनी को मजबूत किया जाए। वहीं BSNL ने सरकार के सामने एक और विकल्प रखा है, जिसके तहत कर्मचारियों की संख्या को कम करने के लिए उन्हें वीआरएस और रिटायरमेंट की उम्र को 60 से घटाकर 58 करने की बात कही है। अगर ऐसा होता है कि कंपनी सैलरी मत में 3,000 करोड़ रुपए की बचत कर सकेगी। हालांकि इससे 67 हजार कर्मचारियों पर गाज गिरेगी।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications