Delhi Lakshmi Yojana:दिल्ली की महिलाओं के हर महीने खाते में आएंगे ₹2500, सरकार की इस योजना का कैसे मिलेगा लाभ?

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए एक बहुत ही शानदार खबर आ रही है। रेखा गुप्ता सरकार की तरफ से अब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की बड़ी आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना को पहले 'महिला समृद्धि योजना' के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया गया है।

इस योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो सरकार की तय शर्तों और नियमों पर खरी उतरेंगी। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, ''दिल्ली से किया एक और वादा अब पूरा होने जा रहा है। नारी सशक्तिकरण के हमारे संकल्प को नई शक्ति देते हुए महिला समृद्धि योजना अब 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के नाम से शुरू होगी। रक्षाबंधन के आसपास इसके शुभारंभ का लक्ष्य है। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को हर माह ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।''

Delhi Lakshmi Yojana

सीएम रेखा गुप्ता बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पिछले डेढ़ साल में नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए मिशन मोड में काम किया है। आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास क्या होना जरूरी है।

कब शुरू होगी 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' योजना

दिल्ली सरकार इस नई योजना को अगस्त के महीने में रक्षाबंधन के त्योहार के आसपास लॉन्च करने का प्लान बना रही है। सरकार ने अपने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस स्कीम का फायदा उठाने में महिलाओं को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और पारदर्शी होनी चाहिए।

किसे मिलेंगे पैसे और क्या हैं जरूरी शर्तें?

सरकार ने साफ किया है कि इस स्कीम का पैसा सिर्फ हकदार और जरूरतमंद महिलाओं तक ही पहुंचे, इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। अप्लाई करने वाली महिला की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 60 साल होनी चाहिए। महिला या उसका परिवार पिछले 10 सालों से दिल्ली में रह रहा हो। महिला के पूरे परिवार की कुल सालाना कमाई 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना के दायरे से कुछ लोगों को बाहर भी रखा गया है। अगर महिला सरकारी नौकरी में है, इनकम टैक्स भरती है या सरकारी पेंशन पाती है, तो उसे यह लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, जिस परिवार के पास अपनी कार है, वे भी इस स्कीम से बाहर रहेंगे। खास बात यह है कि एक परिवार से सिर्फ एक ही महिला को उम्र की प्राथमिकता के आधार पर चुना जाएगा।

सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा, सेविंग का भी नया प्लान

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली 2500 रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) यानी सीधे ट्रांसफर के जरिए भेजी जाएगी। इसके साथ ही सरकार एक और बेहतरीन विकल्प पर विचार कर रही है, जिसके तहत पैसों का एक हिस्सा रिजर्व बैंक की डिजिटल करेंसी के रूप में या फिक्स डिपॉजिट (FD) के तौर पर दिया जा सकता है, ताकि महिलाएं अपने भविष्य के लिए बचत कर सकें।

फॉर्म भरने के लिए कौन से कागज हैं जरूरी?

अगर आप भी इस योजना के लिए फॉर्म भरना चाहती हैं, तो पहले से ही कुछ जरूरी दस्तावेज संभालकर रख लें। आधार कार्ड होना जरूरी है। दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। परिवार का आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।

घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई? (How To Apply Online For Delhi Lakshmi Yojana)

सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और बेहद सरल रखा है। अगस्त के महीने में दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (e-District Portal) पर इसका ऑनलाइन लिंक लाइव कर दिया जाएगा। सबसे पहले आपको इस पोर्टल पर जाकर अपना नया अकाउंट बनाना होगा।

इसके बाद अपने आधार नंबर और मोबाइल पर आने वाले ओटीपी (OTP) की मदद से वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। वेरिफिकेशन होते ही स्क्रीन पर दिल्ली लक्ष्मी योजना का लिंक दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरकर अप्लाई कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+