'वड़ा पाव गर्ल' ने सड़क किनारे फिर लगाई दुकान', Video शेयर करते ही हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- दोबारा ठेले पर आ गई

Vada pav girl Chandrika dixit controversy: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से फेमस दिल्‍ली की च्रद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दिल्‍ली की सड़कों पर ठेला लगाकर वड़ा पाव बेचकर ओटीटी बिग बॉस तक का सफर तय कर चुकी चंद्रिका दोबारा अपनी पुरानी हालत में पहुंच चुकी हैं।

दरअसल, चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल ने दिल्‍ली में सड़क किनारे फिर से ठेला लगाना शुरू कर दिया है। पहले की तरह हर दिन वो ग्राहकों को वड़ा पाव खिलाकर कमाई कर रही है। वड़ा पाव गर्ल ने इंस्‍टाग्राम पर अपने ठेले का वीडियो शेयर किया है। हालांकि वीडियो शेयर करते ही वो ट्रोल हो रही हैं, जहां लोग उनके जज्‍बे की तारीफ कर रहे हैं लेकिन बड़ी संख्‍या में यूजर्स इन्‍हें ट्रोल कर रहे हैं।

Vada pav girl

रोते हुए इमोजी वाले वीडियो पर लिखा- वक्‍त से बढ़कर कुछ नहीं

वड़ा पाव गर्ल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो अपने ठेले पर गैस जलाने के बाद पूजा पाठ करती नजर आ रही हैं। इसके बाद अपने उसी पुराने अंदाज में वो कस्‍टमर्स के लिए वड़ा पाव बनाते और सर्व कर रही हैं। चंद्रिका ने अपने वीडियो पर लिखा जितना शुक्रिया 🥹करू़ं उतना कम होगा, इसके साथ हर हर महादेव लिखा। साथ ही अपने वीडियो पर लिखा रोते हुए इमोजी के साथ लिखा वक्‍त से बढ़कर कुछ नहीं'

यूजर बोला- 'वड़ा पाव गर्ल फिर से ठेले पर आ गई'

चंद्रिका ये वीडियो देखकर जहां कुछ यूजर्स हैरान हो गए वहीं एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'दोबारा ठेले पर आ गई'। एक यूजर ने लिखा चिंता मत करो सब अच्‍छा होगा। एक यूजर ने लिखा, "सही कहा वक्त से बढ़कर कुछ नहीं सब समय था, दिमाग को सही रखो। तब दिमाग उछाल मार रहा था अब समय दिमाग को ठिकाने लगा ही रहा है। बेस्ट ऑफ़ लक।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "वक्त बलवान होता है आप बुरे वक्त से लड़े इसलिए आज अच्छा वक्त आपके कदमों में है दुआं है आप कामयाब होगे।"

वड़ा पाव गर्ल ने क्‍या दुकान बेच दी?

गौरतलब है कि चंदिका ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद अपनी वड़ा पाव की एक स्‍टॉल शुरू की थी, लोग ये भी पूछ रहे हैं कि उसका क्‍या हुआ, क्‍या दुकान बेच दी? हालांकि कुछ लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि दोबारा ठेला पब्लिसिटी के लिए लगा रही।

पति पर धोखा देने का लगा चुकी हैं आरोप

बता दें पिछले दिनों चंद्रिका और उनके पति गौरव गेरा के बीच तलाक तक की नौबत आ गई थी। चंद्रिका ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया था और वीडियो में मिस्‍ट्री मैन के नजर आ रही थी। लेकिन सभी को लगता है कि ये सब चंद्रिका का ड्रामा था क्‍योंकि वो फिर से अपने पति के संग वीडियो बनाती नजर आ रही हैं ।

'संजय दत्‍त रोक सकते थे 1993 का मुंबई अटैक', कौन हैं उज्‍जवल निकम? बॉलीवुड एक्‍टर को लेकर किया बड़ा दावा
'संजय दत्‍त रोक सकते थे 1993 का मुंबई अटैक', कौन हैं उज्‍जवल निकम? बॉलीवुड एक्‍टर को लेकर किया बड़ा दावा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+