सुनेत्रा पवार को उनकी ही NCP के नेता ने भिजवाई लीगल नोटिस, कौन हैं सच्चिदानंद सिंह? क्या है आरोप
महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर उनकी तैनाती को लेकर उनकी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। अजित पवार गुट की एनसीपी के सीनियर लीडर सचिदानंद सिंह ने अध्यक्ष पद पर सुनेत्रा की नियुक्ति को लेकर डिप्टी सीएम को लीगल नोटिस भेज दिया है। सुनेत्रा पवार की इस पद नियुक्ति को पार्टी और नियमों के खिलाफ बताया है।
इस लीगल नेटिस के बाद अजित पवार की प्लेन क्रैश दुर्घनटना के बाद चल रही अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है।

क्या लगाए हैं आरोप?
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और एनसपी सचिव बृजमोहन को भेजे गए इस नोटिस में दावा किया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति संविधान के अनुसार नहीं हुई है। इसलिए नए तरीके से निष्पक्ष चुनाव अधिकारी नियुक्त करके चुनाव करवाया जाए। लीगल नोटिस में ये भी कहा गया है कि तब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष और संशेाधित पदाधिकारियों की लिस्ट प्रभावहीन मानी जाएगी।

कौन हैं सच्चिदानंद सिंह?
सच्चिदानंद सिंह एनसीपी के वरिष्ठ नेता हें और वर्तमा समय में झारखंड एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्तमेदारी संभाल रहे हैं। दिसंबर 2023 में कर्जत में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार की मौजूदगी में इन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इन्होंने आरोप लगाया है कि फरवीरी में नेशनल एग्जीक्यूटिव की बैठक में उन्हें नहीं शामिल किया गया।
आखिर कौन रच रहा साज़िश?
गौरतलब है कि अजित पवार की प्लेन क्रैश दुर्घटना में मौत के बाद NCP में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। सुनेत्रा पवार पार्टी को बढ़ाने के लिए पूरे जोश के साथ काम कर रही थीं। ऐसे में, अध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति पर अचानक सवाल उठने से कई बातें सामने आ रही हैं। कुछ नेता निजी तौर पर इस बात को लेकर चिंता जता रहे हैं कि पार्टी के संगठनात्मक मामलों में राज्यसभा सांसद पार्थ पवार का असर बढ़ रहा है। प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी के सामने आ रही चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा, "अजीत पवार के निधन से पैदा हुई कमी को भरना मुश्किल है। पार्टी को सुधार के कदम उठाने की ज़रूरत है।"


Click it and Unblock the Notifications
