IB Officer Ankit Murder: 51 वार-चेहरा तेजाब से जला, 6 साल बाद पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार
2020 Delhi Riots Verdict: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में साल 2020 के सांप्रदायिक दंगों के सबसे चर्चित मामले में सोमवार (13 जुलाई) को 6 साल बाद बड़ा फैसला आया है। करकड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) प्रवीण सिंह ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इसमें, आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन का नाम भी शामिल है।
हालांकि, अदालत ने ताहिर हुसैन को आपराधिक साजिश (धारा 120B) सहित कुछ आरोपों से बरी भी किया है।आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन हैं ताहिर हुसैन? किन धाराओं में दोषी करार? 5 अन्य दोषी कौन हैं?

IB Officer Ankit Sharma Murder Case: IB अंकित शर्मा की लाश नाले में मिली, पोस्टमार्टम में खुले राज! FIR दर्ज
आपको बता दें कि पूरा मामला दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर भड़की हिंसा से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, 25 फरवरी 2020 को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट अफसर अंकित शर्मा अपनी ड्यूटी से घर लौटे थे। कुछ देर बाद वह घर से बाहर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। वहीं, ऐसे में पिता रविंदर कुमार ने दयालपुर थाने में अंकित की गुमशुदगी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज गई।
वहीं, अगले दिन यानी 26 फरवरी 2020 को स्थानीय लड़कों से पता चला कि उनके बेटे अंकित शर्मा की हत्या करने के बाद उसे चांद बाग पुलिया स्थित मस्जिद से खजूरी खास नाले में फेंक दिया गया था। उसकी लाश नाले से बरामद किया गया। मृतक के पिता ने अपनी शिकायत में संदेह जताया है कि उनके बेटे अंकित शर्मा की हत्या ताहिर हुसैन और अन्य लोगों ने की थी, जो उनके कार्यालय में जमा हुए थे, और हत्या के बाद उसके लाश को मस्जिद से नाले में फेंक दिया गया था।
शरीर पर 51 वार, चेहरा तेजाब से जला, पोस्टमार्टम में खुले राज!
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित के शरीर पर कई गंभीर चोटों और धारदार हथियार से किए गए घाव सामने आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरीर पर 51 वार, चेहरा तेजाब से जला पाया गया था। कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल की गई 650 पेज की चार्जशीट में इसका खुलासा हुआ। इतना ही नहीं, चार्जशीट में 96 गवाहों के बयान भी दर्ज पाए गए।
आरोपियों पर कब तय हुए थे आरोप?
24 मार्च 2023 को, ट्रायल कोर्ट ने ताहिर हुसैन सहित 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हुए। इसमें हसीन उर्फ मुल्लाजी उर्फ सलमान, नाजिम, कासिम, समीर खान, अनस, फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब आलम उर्फ बॉबी, मुंतजिम उर्फ मूसा नाम शामिल थे। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147 (दंगा), 148 (घातक हथियार से लैस होकर दंगा), 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 302 (हत्या) के साथ धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत आरोप लगाए गए।
किन धाराओं दोषी ठहराए गए हुसैन?
- हुसैन को धारा 302 (हत्या)
- धारा 365 (गुप्त रूप से और गलत तरीके से कैद करने के इरादे से अपहरण)
- धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना)
- धारा 147 (दंगा)
- धारा 148 (घातक हथियार से लैस दंगा)
- धारा 149 (गैरकानूनी सभा)
- धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी किए गए आदेश की अवज्ञा) के तहत दोषी ठहराया।
- हालांकि, अदालत ने उन्हें धारा 120B (आपराधिक साजिश) और 129 के तहत अपराधों से बरी कर दिया गया था
Who Is Tarhir Husain: कौन हैं ताहिर हुसैन?
साल 2017 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर ताहिर हुसैन दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव जीतकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार वार्ड से पार्षद बने। करीब तीन साल बाद 2020 के दंगों में उनका नाम सुर्खियों पर छाया। IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या से नाम जुड़ने पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। इसके बाद, उन्होंने AAP पार्टी छोड़ दी। दिसंबर 2024 में ताहिर ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ज्वाइन की। विधानसभा चुनाव भी ओवैसी की पार्टी के टिकट पर लड़ा।
क्या था 2020 का दिल्ली दंगा?
दरअसल, फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन और विरोध के बीच हिंसा भड़की। इसमें आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ सांप्रदायिक झड़पें सामने आईं। इस उपद्रप में करीब 53 लोगों की मौत भी हुई, सैकड़ों घायल हुए। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में सरकारी संपत्ति को भी नुकसान हुआ था। इसी दंगों से जुड़ा अंकित शर्मा हत्याकांड को लेकर करीब 6 सालों तक सुनवाई चली।


Click it and Unblock the Notifications
