IRCTC ने बदला ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, अब बिना इस नंबर के नहीं बुक पाएंगे टिकट,अभी करें ये काम

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की ट्रेनों से सफऱ करते हैं और ऑनलाइऩ टिकटों की बुकिंग करते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। रेलवे की ऑनलाइऩ टिकट बुकिंग का तरीका बदल गया है। आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग का नया नियम लागू कर दिया है। नए नियम के मुताबिक अब आप बिना अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई किए हुए ट्रेन टिकट की बुकिंग नहीं कर सकेंगे।

IRCTC ने बदला नियम

IRCTC ने बदला नियम


ऑनलाइन टिकट बुक कराना चाहते हैं तो ये IRCTC के नए नियम के बारे में जरूर जान लें। भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक यात्री बिना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी वेरिफाई कराए बिना टिकटों की बुकिंग नहीं कर सकेंगे। आपको बता दें कि मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को अपने आईआसटीसीसी लॉगइऩ से वेरिफाई करना बहुत आसान है। आसानी से घर बैठे आप इसे कर सकते हैं।

इन यात्रियों के नियम जरूरी

इन यात्रियों के नियम जरूरी


नए नियम के मुताबिक जिन यात्रियों या यूजर्स से लंबे वक्त से अपने आईआरसीटीसी के लॉगइन कर टिकटों की बुकिंग नहीं की है, उनके लिए ये नियम बहुत जरूरी है। बिना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के वेरिफिकेशन के अब टिकट नहीं बुक होगा। नया नियम उन यात्रियों के लिए है जिन्होंने कोरोना के कारण लंबे वक्त से ऑनलाइन टिकट बुक नहीं किया है ।

 ऐसे करें मोबाइल नंबर और ईमेल वेरिफाई

ऐसे करें मोबाइल नंबर और ईमेल वेरिफाई

  • मोबाइल नंबर और ईमेल वेरिफिकेशन के लिए IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
  • लॉग-इन करने के बाद वेरिफिकेशन विंडो पर क्लिक करें और पहले से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें।
  • दाईं ओर वेरिफिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें, अगर आपको अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदलना है तो बाईं ओर एडिट ऑप्शन पर क्लिक कर नया अपडेट भरें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे भरकर सब्मिट करें।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

एक ही झटके में चमकी गरीब किसान की किस्मत, खेत में मिला लाखों का हीरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+