एक ही झटके में चमकी गरीब किसान की किस्मत, खेत में मिला लाखों का हीरा
एक ही झटके में चमकी गरीब किसान की किस्मत, खेत में मिला लाखों का हीरा
नई दिल्ली। किसकी किस्मत कब चमक जाए ये कह पाना मुश्किल है। एक ही पल में कोई करोड़पति तो कोई कंगाल हो जाता है। मध्य प्रदेश के पन्ना के रहने वाले किसान की किस्मत रातों रात चमक गई। गरीब किसान जो अभावों की जिंदगी जी रहा था, अचानक से लखपति बन गया। खेत में काम करते वक्त उसे बेशकीमती हीरा मिला, जिसने उसकी किस्मत को बदल दिया।

गरीब किसान को मिला हीरा
मध्य प्रदेश का पन्ना हीरा खदानों के लिए मशहूर है। इस शहर ने एक गरीब किसान की किस्मत भी बदल दी। किसान को काम करते वक्त 11.88 कैरेट की अच्छी गुणवत्ता वाला हीरा मिला, जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है। इस हीरे ने उसकी किस्मत बदल दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसान प्रताप सिंह यादव के पास उसकी छोटी सी जमीं है। घरवालों का पेट पालने के लिए वो एक मजदूर के रूप में भी काम करता है। पिछले तीन महीनों से वो एक खदान में कड़ी मेहनत कर रहा था।
प्रताप रोज की तरह खदान में काम कर रहा था, कि अचानक उसकी नजर एक चमकीले पत्थर की ओर गई। उसने देखा तो उसे यकीन हो गया कि उसकी किस्मत बदलने वाली है। हीरा पाकर वो बेहद खुश है. वहीं परिवार वाले भी उत्सव मना रहे हैं। प्रताप ने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया। उसने कहा कि उस हीरे से जो भी रकम उसे मिलेगी, वो उसका इस्तेमाल अपने लिए कोई बिजनेस शुरू करने के लिए करेगा। वहीं बच्चों को भी अच्छी शिक्षा दिलवाएगा।
इस हीरे की नीलामी की जाएगी। फससे जो रकम मिलेगी उसमें से सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद उसे किसान को दिया जाएगा। इस हीरे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए के आसपास आंकी जा रही है। प्रताप के परिवारवाले खुश है कि अब उन्हें अभाव की जिंदगी से मुक्ति मिलेगी। प्रताप भी इस हीरे को पाकर बेहद खुश है। उसे अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications