खुशखबरी: iPhone खरीदने पर मिल रही है 10,000 की छूट, ऐसे उठाएं फायदा
नई दिल्ली। अगर आप भी एप्पल का आईफोन, आईपैड, मैकबुक या एप्पल वाच खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, एप्पल के इन सभी प्रोडेक्ट्स पर आपको 10,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इस शानदार ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड होना चाहिए।

iPhone X पर 10,000 का कैशबैक
एप्पल की तरफ से जारी अगर आप इस शानदार ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए iStore जाना होगा। इस ऑफर के मुताबिक अगर आप iStore से iPhone X एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको 10,000 रुपये का कैशबेक मिलेगा। वहीं अगर आप iPhone 8 और iPhone 8 plus ईमाई पर लेते हैं तो आपको 7000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

इन प्रोडेक्ट्स पर मिलेगा इतना कैशबैक
- iPhone 7 और iPhone 7 plus को ईमाी पर खरीदने पर 3000 रुपये का कैशबेक मिलेगा।
- iPhone 6S और iPhone 6S plus खरीदने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
- iPhone 6 और iPhone 5S खरीदने पर 1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
- 50,000 रुपये से कम कीमत वाली मैकबुक खरीदने पर 5 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा
- 1 लाख से ज्यादा कीमत वाले मैकबुक खरीदने पर 10 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा।

11 मार्च तक है ऑफर
- आईपैड और एप्पल वाच को खरीदने पर 5000 रुपये का कैशबेक मिलेगा।
- ध्यान रहे कि ये सभी ऑफर एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदने पर है।
- ईएमआई की अवधि 6 माह से लेकर 24 महीनों तक है।
- यह शानदार ऑफर 1 जनवरी से 11 मार्च 2018 तक है।












Click it and Unblock the Notifications