इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि ने शेयर की अपने फोन की स्क्रीन, जानें कौन-कौनसी ऐप करते हैं यूज
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि ने अपने आईफोन की स्क्रीन शेयर की है। क्या आप जानते हैं कि इतनी बड़ी कंपनी को चलाने वाले नंदन नीलेकणि कौन-कौनसी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 15। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि ने अपने आईफोन की स्क्रीन शेयर की है। क्या आप जानते हैं कि इतनी बड़ी कंपनी को चलाने वाले नंदन नीलेकणि कौन-कौनसी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं।

इतनी बड़ी आईटी कंपनी को चलाना कोई मामूली बात नहीं। कंपनी हमेशा बेहतर करती रहे इसके लिए नंदन को हमेशा फोकस्ड रहना पड़ता है। जब आप किसी आम इंसान का मोबाइल देखेंगे तो उसमें आपको वॉट्सऐप, फेसबुक और तमाम तरह ही सोशल मीडिया ऐप्स मिल जाएंगी, लेकिन यदि नंदन नीलेकणि अपना समय वॉट्सऐप और फेसबुक चलाने में बर्बाद करेंगे तो इतनी बड़ी कंपनी को कैसे चलाएंगे। इसलिए नंदन किसी भी तरह की मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल नहीं करते।
ट्विटर के अलावा कोई सोशल मीडिया ऐप नहीं
नंदन ने अपने फैंस के साथ अपने आईफोन की स्क्रीन साझा की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा न कोई वॉट्सऐप, न नोटिफिकेशन की कोई सूचना, केवल जरूरी ऐप्स। उनके फोन की होम स्क्रीन के मुताबिक नंदन ऊपर, एप्पल टीवी और इंफोसिस लेक्स जैसी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा उनके फोन में भीम ऐप भी है।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस 15 से लेकर पूर्व पत्नी के रहस्यमयी खुलासे तक राखी सावंत और रितेश के अलग होने की क्या वजह रहीं, जानें
नंदन नीलेकणि ने हाल ही में तनुज भोजवानी के साथ मिलकर The Art of Bitfulness नाम से एक किताब लिखी है। नंदन अक्सर इस बात पर चर्चा करते हैं कि टेक्नोलॉजी के साथ उनके बिल्कुल भी मधुर संबंध नहीं रहे। नंदन नीलेकणि के ट्वीट पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है, कई लोगों ने कहा कि वह भी उनसे प्रभावित होकर अपने फोन में ऐप्स को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। The Art of Bitfulness किताब लिखने में उनके सहयोगी रहे तनुज भोजवानी ने भी उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उन एप्स को साझा किया है जिन्हें वे इस्तेमाल करते हैं। साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- 'ऐप्स का इस्तेमाल करने के मामले में वे भी बड़े निर्दयी हैं।'
नंदन नीलेकणि ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे किसी से बात करने के लिए कॉल या एसएमएस का इस्तेमाल करते हैं और ट्विटर के अलावा वॉट्सऐप या किसी भी सोशल मीडिया ऐप से दूर रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications