बिग बॉस 15 से लेकर पूर्व पत्नी के रहस्यमयी खुलासे तक राखी सावंत और रितेश के अलग होने की क्या वजह रहीं, जानें

बॉलीवुड का एक और रिश्ता पारिवारिक कलह और पैसों को लेकर हुए विवाद की भेंट चढ़ गया। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद राखी सावंत ने कहा है जिनका रिश्ता उनके पति रितेश से खत्म हो चुका है।

मुंबई, 15 फरवरी। बॉलीवुड का एक और रिश्ता पारिवारिक कलह और पैसों को लेकर हुए विवाद की भेंट चढ़ गया। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद राखी सावंत ने कहा है जिनका रिश्ता उनके पति रितेश से खत्म हो चुका है। एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए राखी ने कहा कि एनआरआई रितेश के उनकी जिंदगी में आने के बाद वे काफी खुश थीं। जब रितेश को बिग बॉस 15 के जरिए मेरे पति के रूप में दुनिया से अवगत करवाया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन अब सब कुछ बर्बाद हो चुका है। आखिर कहां से शुरू हुईं दोनों के रिश्ते मे तल्खियां आइए जानें।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट देबिना बनर्जी ने शादी की सालगिरह पर पति गुरमीत संग जमकर लगाए ठुमके, Video वायरल

बिग बॉस 15 से पड़ी दोनों के रिश्ते में दरार

बिग बॉस 15 से पड़ी दोनों के रिश्ते में दरार

बिग बॉस 15 में दोनों कंटेस्टेंट रहे और दोनों में बिग बॉस के घर में अनबन देखने को मिली। वह बात बात पर रितेश के काम में दखलअंजादी करती थीं, जो रितेश को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। शो में रितेश ने राखी से यहां तक कह दिया कि यदि उन्होंने अब एक शब्द भी निकाला तो वह उन्हें छोड़ देंगे। यानी बिग बॉस से ही दोनों के रिश्ते में दरार पड़नी शुरू हो चुकी थी।

रितेश की पूर्व पत्नी ने राखी-रितेश की शादी पर उठाए सवाल

रितेश की पूर्व पत्नी ने राखी-रितेश की शादी पर उठाए सवाल

स्निग्धा प्रिया ने राखी सावंत और रितेश की शादी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि रितेश राखी जैसी सेलेब्रिटी से शादी कैसे कर सकते हैं। न तो वह एनआरआई हैं और न ही किसी कंपनी के मालिक। वह अभी भी मेरे पति है मेरा उनसे लताक नहीं हुआ है तो वे राखी से कैसे शादी कर सकते हैं। स्निग्धा प्रिया ने कहा कि मेरे पास अपनी शादी के सारे सबूत हैं।

कानूनी पचड़े में फंस सकते थे रितेश

कानूनी पचड़े में फंस सकते थे रितेश

राखी सावंत को छोड़ने की यह भी एक प्रमुख वजह हो सकती है, क्योंकि रितेश की पूर्व पत्नी के अनुसार उनका अभी तलाक नहीं हुआ है। ऐसे में यकीनन कानूनी विवाद गहरा सकता था, इसलिए रितेश ने राखी को छोड़ना मुनासिब समझा।

बिग बॉस 15 के बाद भी साथ में देखे गए राखी-रितेश

बिग बॉस 15 के बाद भी साथ में देखे गए राखी-रितेश

बिग बॉस 15 के बाद राखी-रितेश को जिम के बाहर एक साथ देखा गया। इस पर राखी ने कहा था कि वह रितेश को रोजाना जिम करा रही हैं ताकि उनके भी उमर रियाज की तरह डोले दिखें। इसके बाद दोनों को शमिति शेट्टी की बर्थडे पार्टी में देखा गया। हालांकि वेलैंटाइन डे पर राखी ने कहा कि वह इतनी लकी नहीं कि वेलैंटाइन डे मना सकें क्योंकि रितेश और उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

राखी ने किया रितेश से अलग होने का ऐलान

राखी ने किया रितेश से अलग होने का ऐलान

राखी ने कहा कि बिग बॉस छोड़ने से कुछ दिनों पहले रितेश ने कहा कि हमारी शादी वैध नहीं है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस से कुछ सप्ताह पहले हम मुंबई में मेरे घर में एक साथ रहने लगे थे, लेकिन कल उन्होंने अपना बैग पैक किया और वहां से निकल गए। उन्होंने कहा कि उनका पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ है इस वजह से वह परेशानी में हैं, इसके अलावा उन्हें बहुत सारा आर्थिक नुकसान भी हुआ है, क्योंकि बिग बॉस में एंट्री लेने के बाद उन्हें कई जांचों से गुजरना पड़ा।

राखी ने जताई रितेश से सुलह की इच्छा

राखी ने जताई रितेश से सुलह की इच्छा

राखी ने कहा कि उन्होंने रितेश से सच्चा प्यार किया लेकिन वह यह बर्दाश्त नहीं कर सकतीं कि उनके बच्चे और पूर्व पत्नी के साथ अन्याय हो। उन्होंने कहा कि अपनी पूर्व पत्नी से तलाक लेने के बाद यदि रितेश मेरे पास आना चाहें तो आ सकते हैं, वह सबकुछ भुलाकर उनका स्वागत करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+