शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 806 अंक गिरा, रुपया भी 38 पैसे कमजोर
Recommended Video

मुंबई। डॉलर के मुकाबले रुपए का गिरना लगातार जारी है। रुपया गुरुवार को 57 पैसे और गिरकर 73.91 पर जा पहुंचा। डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को 43 पैसे टूटकर रुपया 73.34 पर बंद हुआ था। जबकि गुरुवार को रुपया दोपहर बाद 38 पैसे गिरकर 73.72 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, सेंसेक्स में एक बार फिर भारी गिरावट देखी गई है जिसके कारण शेयर बाजार में हाहाकार मचा है।

सेंसेक्स दोपहर बाद 806.47 अंक गिरकर 35,169.16 पर आ गया जबकि निफ्टी, 259 की गिरावट के साथ 10,599.25 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को दोपहर 12 बजे सेंसेक्स में 750.59 अंकों की भारी गिरावट देखी गई और ये 35,225.04 पर आ पहुंचा। जबकि निफ्टी 224.35 की भारी गिरावट के साथ 10,633.90 पर कारोबार कर रहा।
सेंसेक्स गुरुवार को 604 अंकों तक गिरकर 35,370.89 पर खुला जिसके कारण शेयर बाजार में अफरातफरी मची है। जबकि निफ्टी भी 136 अंक गिरकर 10,722.15 पर आ पहुंचा। बुधवार को सेंसेक्स 550.51 अंकों की गिरावट के साथ 36 हजार के नीचे आ गया था। यह सूचकांक 35,975.63 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी की रफ्तार भी थमी और यह 150.05 अंक गिरकर 10,858.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
ये भी पढ़ें: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत पहुंचने से पहले मिसाइल डील पर अमेरिका की तरफ से आई प्रतिबंधों की धमकी
इस साल डॉलर के मुकाबले रुपए में करीब 14 फीसदी तक कमजोरी दर्ज की गई है। क्रूड की कीमतें बढ़ने, ट्रेड वार, कैड बढ़ने की आशंका, डॉलर में मजबूती, घरेलू स्तर पर निर्यात घटने और राजनीतिक अस्थिरता जैसे फैक्टर्स की वजह से रुपए पर लगातार दबाव बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: बसपा सुप्रीमो मायावती के ऐलान के बाद क्या बोले कांग्रेस नेता कमलनाथ












Click it and Unblock the Notifications