बसपा सुप्रीमो मायावती के ऐलान के बाद क्या बोले कांग्रेस नेता कमलनाथ
Recommended Video

नई दिल्ली। बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों की महागठबंधन तैयार करने की कोशिशों को बसपा सुप्रीमो मायावती ने तगड़ा झटका दे दिया। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठंबधन को लेकर बसपा सुप्रीमो ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी अकेले ही तीनों राज्यों में चुनाव लड़ेगी। मायावती के इस बयान से कांग्रेस को झटका लगा है तो वहीं, वरिष्ठ नेता कमलनाथ का भी इसको लेकर बड़ा बयान आया है।

कमलनाथ बोले, पता नहीं मायावती ने ऐसा क्यों किया
बसपा से गठबंधन के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने क्यों बातचीत तोड़ दी। मायावती के बयान के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाल रहे कमलनाथ ने कहा कि कल तक सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बात चल रही थी। लेकिन अब मायावती ने इनकार कर दिया है तो बसपा के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। मायावती वो सीटें नहीं मांग रही थीं जहां उनकी पार्टी को 25 हजार वोट मिले थे।

हारने वाली सीटें मांग रही थीं मायावती-कमलनाथ
कमलनाथ ने कहा कि ये उनके सीएम बनने का सवाल नहीं है बल्कि कांग्रेस की सत्ता में वापसी की बात है। कमलनाथ ने कहा, हम उनको उतनी सीटें नहीं दे सकते थे जिनकी उन्होंने मांगी थी, वे हारने वाली सीटें मांग रही थीं। वे ऐसी सीटें मांग रही थीं जहां बसपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस कारण बीजेपी को सीधे तौर पर फायदा होता और कांग्रेस दान में बीजेपी को 50 सीटें नहीं दे सकती है।

मायावती ने दिया था कांग्रेस को बड़ा झटका
मायावती ने बुधवार को कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए तीनों राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी चाहते थे कि इन विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का बीएसपी के साथ गठबंधन हो, लेकिन मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह जैसे नेता कांग्रेस-बीएसपी का गठबंधन नहीं होने देना चाहते थे। मायावती ने कहा था कि बीएसपी और कांग्रेस में गठबंधन ना होने पाए इसके पीछे दिग्विजय सिंह का निजी स्वार्थ शामिल है।
ये भी पढ़ें: BJP बोली- कांग्रेस के डीएनए में गठबंधन नहीं सिर्फ परिवारवाद है
-
भोपाल होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया फैजान, बजरंग दल का हंगामा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
मध्य प्रदेश कांग्रेस का टैलेंट हंट शुरू: 24 मार्च से इंटरव्यू, नए प्रवक्ताओं और मीडिया चेहरों की होगी तलाश -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications