अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया, 73.33 का हुआ एक डॉलर, सेंसेक्स 280 अंक खिसका

मुंबई। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट बदस्तूर जारी है और ये बुधवार को अपने सबसे निचले स्‍तर पर आ गया। आज सुबह डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे की गिरावट के साथ 73.33 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही रुपया सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसके पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे टूटकर 72.91 के स्तर पर बंद हुआ था।

Indian Rupee crosses 73 versus the US dollar, sensex low as well

ये भी पढ़ें: SC/ST एक्ट में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को भेजा अलर्ट

वहीं, मंगलवार को छुट्टी होने के बाद बुधवार को जब बाजार खुला तो कारोबार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नीचे गिरावट के साथ खुले। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 280 अंक नीचे गिरकर 36,245.96 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी भी 95 अंक गिरकर 10,913.95 पर आ गया।

इस साल डॉलर के मुकाबले रुपए में करीब 14 फीसदी तक कमजोरी दर्ज की गई है। क्रूड की कीमतें बढ़ने, ट्रेड वार, कैड बढ़ने की आशंका, डॉलर में मजबूती, घरेलू स्तर पर निर्यात घटने और राजनीतिक अस्थिरता जैसे फैक्टर्स की वजह से रुपए पर लगातार दबाव बना हुआ है। आने वाले कुछ दिनों में भी रुपये की हालत में सुधार के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: देर रात दिल्ली में प्रवेश कर किसानों ने आंदोलन किया समाप्त, कहा- सरकार विफल, हमारी हुई जीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+