Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज,चार्ट बनने के बाद भी मिल सकता है कन्फर्म ट्रेन टिकट

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, ट्रेन चार्ट बनने के बाद भी मिल सकता है कन्फर्म ट्रेन टिकट, जाने तरीका

Indian Railways Rules: दिवाली या छठ पर घऱ जाने की प्लानिंग की और कंफर्म टिकट नहीं मिला इसलिए निराश हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कई ऐसी सुविधाएं हैं, जिसकी जानकारी नहीं होने के कारण यात्री इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। इन्हीं में से एक सुविधा है Charts/Vacancy फीचर। रेलवे की इस फीचर के तहत आप ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी कंफर्म टिकट पा सकते हैं। आइए जाने क्या है फीचर और कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल।

 मिलेगा कंफर्म टिकट

मिलेगा कंफर्म टिकट

फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे कई सारे फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। दिवाली-छठ जैसे त्योहारों में जब ट्रेन से सफर करने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक होती है, उस दौरान लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता, लेकिन आप रेलवे के Charts/Vacancy फीचर के तहत ट्रेन का चार्ट बनने के बाद भी कन्फर्म सीट पा सकते हैं। जी हां रेलवे की इस सुविधा के तहत चार्ट बनने के बाद भी अगर कोई सीट खाली रह जाती या फिर कोई बुकिंग कैंसिल कराई जाती है तो आपको इस फीचर की मदद से कंफर्म टिकट मिल सकता है।

 क्या है Charts/Vacancy फीचर

क्या है Charts/Vacancy फीचर

IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर Charts/Vacancy नाम का फीचर मौजूद है। इस विंडो पर जाकर आप देख सकते हैं कि ट्रेन में स्लीपर और एसी कोच में कितनी सीटें खाली हैं। कई बार यात्रियों द्वारा आखिरी मौके पर टिकट कैंसिल करवाया जाता है। ऐसे में खाली सीटों की जानकारी इस विंडो में दिक जाएगी। चार्ज बनने के बाद पैंसेंजर द्वारा टिकट कैंसिल किए जाने के कारण रिजर्वेशन विंडो में इसकी जानकारी नहीं उपलब्ध हो पाती है और न ही इस सीट को किसी और को अलॉट किया जा सकता है। आप IRCTC की वेबसाइट पर इस विंडो में जाकर देख सकते हैं कि कितनी सीट खाली है। इस जानकारी के साथ आप उस सीट के लिए अपनी बुकिंग करवा सकते हैं।

 कैसे करवाएं बुकिंग

कैसे करवाएं बुकिंग

आप सोच रहे होंगे कि चार्ट बनने के बाद आप टिकट की बुकिंग कैसे करवा सकते हैं। हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताते हैं,जिसकी मदद से आप चार्ज बनने के बाद भी टिकट बुक कर सकते हैं। IRCTC वेबसाइट पर जाकर आपको Charts/Vacancy पर क्लिक करना है। इसपर क्लिक करने के बाद नया विंडो खुलेगा। उस पेज के खुलने के बाद आपको वहां आपको डिटेल भरनी है। ट्रेन नंबर, बोर्डिंग स्टेशन जैसी जानकारी भी आपको भरनी होगी। जिसके बाद आपको खाली सीट की जानकारी मिल जाएगी, वहां से आप खाली सीट की बुकिंग कर सकते हैं।

 उधार पर पाए ट्रेन का टिकट

उधार पर पाए ट्रेन का टिकट

अगर आप त्योहारों के मौके पर घर जाना चाहते हैं, लेकिन पैसों की दिक्कत की वजह से ट्रेन की टिकट की बुकिंग नहीं करवा पा रहे हैं तो रेलवे आपको ट्रैवल नाओ पे लेटर की सुविधा देती है। यानी आप सफर के बाद टिकट का पैसा चुका सकते हैं। इस सुविधा के लिए CASHe ने आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत आप सफर के बाद किराए के भुगतान ईएमआई में कर सकते हैं।

Gold Rate on Dhanteras 2022: इस दिवाली जमकर करें सोने की खरीदारी, 6119 रु सस्ता बिक रहा गोल्ड, चांदी भी धड़ाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+