Gold Rate on Dhanteras 2022: इस दिवाली जमकर करें सोने की खरीदारी, 6119 रु सस्ता बिक रहा गोल्ड, चांदी भी धड़ाम
Gold Rate on Dhanteras 2022: इस दिवाली जमकर करें सोने की खरीदारी, 6119 रु सस्ता बिक रहा गोल्ड, चांदी भी धड़ाम
Gold Rate on Dhanteras 2022. धनतेरस और दिवाली के मौके पर लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। सोने के साथ-साथ चांदी खरीदने वालों की भारी भीड़ ज्वैलर्स की दुकानों पर लगी होती है। अगर आप भी इस दिन सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत भी तेजी देखने को मिली है। सोना जहां अपने उच्चतम मूल्य से 6119 रुपए नीचे गिर चुका है तो वहीं चांदी 20243 रुपए तक सस्ती बिक रही है।

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमत आज 227 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया है। इस गिरावट के बाद सोने की कीमत 50135 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी आज 245 रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 55765 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अगर जीएसटी और मेकिंग चार्ज को जोड़ दें तो सोने की कीमत इससे 500 से 2000 रुपए प्रति किलोग्राम महंगा बिक रहा है।

सोना कितना सस्ता
सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। सोना के दाम में आई इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 6119 रुपए सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ इस धनतेरस पर लाभ उठा सकते हैं। वहीं चांदी की कीमत अगस्त 2020 में अपने उच्च रेट 76008 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जिसके बाद अब तक चांदी की कीमत में 20243 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

सोने की खरीदारी करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
सोना खरीदते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखकर आप फायदे में रख सकते हैं। कभी भी सोने की ज्वैलरी खरीदते वक्त ये ध्यान में रखें कि सोना हॉलमार्क युक्त होना चाहिए। यानी ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान होना चाहिए। वहीं इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत हैं कि ज्वैलरी खरीदते वक्त ज्वैलर्स से बिल जरूर लें और उस बिल में अहम जानकारियों को जरूर दर्ज करावें। सही बिल ही आपको विवाद के वक्त आपका पक्ष मजबूत करेगा। वहीं जब आप ज्वैलरी बेचते हैं तो ये बिल आपके लिए जरूरी होता है।
खबर आपके फायदे की: इस धनतेरस-दिवाली सोने की ज्वैलरी खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल












Click it and Unblock the Notifications