2017 में जी-20 देशों में सबसे अधिक होगी भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर
मूडीज की मानें तो 2017 में भारत की अर्थ्यवस्था की विकास दर 7.1 फीसदी रहेगी। हालांकि, यह दर इससे पहले के अनुमान 7.5 फीसदी के अनुमान से कम है।
नई दिल्ली। मूडीज इंवेस्टर सर्विस ने कहा है कि भारत 2017 में सभी जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था होगा। मूडीज के मुताबिक नोटबंदी की वजह से 2016 की चौती तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त हुई है, लेकिन 2017 में यह बढ़ेगी। मूडीज की मानें तो 2017 में भारत की अर्थ्यवस्था की विकास दर 7.1 फीसदी रहेगी। हालांकि, यह दर इससे पहले के अनुमान 7.5 फीसदी के अनुमान से कम है।

दरअसल, यह कमी नोटबंदी के फैसले की वजह से आई है। वहीं दूसरी ओर, वैश्विक वृद्धि दर के बारे में मूडीज ने कहा है कि 2017-18 में यह दर 3 फीसदी रहेगी, जो 2016 में महज 2.6 फीसदी थी। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका की नीतियों में बदलाव को देखते हुए इसे लेकर अनिश्चितता की भी बात कही है। मूडीज ने कहा है कि नोटबंदी की वजह से निगेटिव असर के संकेत मिल रहे हैं। ये भी पढ़ें- 100 रुपए से कम के 18 लाख कर बकायादारों को राहत, सरकार ने माफ किया सबका टैक्स
मूडीज के अनुसार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नोटबंदी का असर लोन की मांग और डिपॉजिट ग्रोथ पर काफी अधिक रहा, जबकि संपत्ति गुणवत्ता पर इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद किए जाने के बाद अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में नरमी देखने को मिली। इस दौरान खुदरा कर्जदारों के बीच कर्ज मांग पर काफी असर पड़ा, जबकि बैंक डिपॉजिट में उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिली। ये भी पढ़ें- ATM में नकली नोट भरने वाले शख्स ने किया खुलासा- बोर्ड गेम के अंदर मिले थे 2000 रुपये के नोट












Click it and Unblock the Notifications