Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold: सोने के गहने खरीदते समय क्या आप चेक करते हैं ये 4 निशान ? जानना है जरूरी

Gold: सोने के गहने खरीदते समय क्या आप चेक करते हैं ये 4 निशान, जानना है जरूरी

नई दिल्ली, 5 सितंबर। Gold Purity Check. जब भी आप सोने के गहने( Gold Jewellery) खरीदते हैं तो आपके मन में एक सवाल जरूर उठता है कि जो सोना आप खरीद रहे वो शुद्ध या असली है कि नहीं। सोने की सुंदरता के सामने लोग अक्सर धोखा खाकर ठगी का शिकार हो जाते हैं, लेकिन हम आपको आज ऐसे एक तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप खुद जांच सकते हैं कि सोना असली है या नकली। सोने की शुद्धता को लेकर इसक बाद आपके मन में सवाल नहीं रहेगा। इन चार निशानों को देखकर आप सोने की शुद्धता और उसकी असलियत के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।

 सोना खरीदते वक्त जरूर चेक कर लें ये 4 निशान

सोना खरीदते वक्त जरूर चेक कर लें ये 4 निशान

सोना खरीदते वक्त आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखकर आप असली और नकली सोने में फर्क कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने सोने की शुद्धता स लोगों की आशंकाओं को खत्म करने के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। अब ज्वैलर्स बिना गोल्ड हॉलमार्किंग वाला सोना नहीं बेच सकेंगे। सोने के गहनों को बिना हॉलमार्क के नहीं बेचा जा सकेगा। सोने की शुद्धता और उसकी क्वालिटी के आधार पर सोने पर मार्क लगा होगा, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकेंगे कि आपका सोना कितना शुद्ध है।

इन 4 निशानों को देखकर खरीदें सोना

इन 4 निशानों को देखकर खरीदें सोना

सोना असली है या नहीं नहीं इसे तीन चिन्हों को देखकर आप समझ सकेंगे। आप सोने की खरीदारी से पहले आप गहने पर तीन निशानों को देखकर आश्वस्त हो सकते हैं कि उसमें कितना सोना है। सरकार द्वारा गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके बाद सोने पर करीब 4 मार्क दिखाई देंगे, जिसे देखकर आप सोने की क्वालिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

 सोना खरीदते वक्त देखें ये निशान

सोना खरीदते वक्त देखें ये निशान

सोने की खरीदारी करते वक्त बीआईएस मार्क( BIS) को जरूर देखें। आपको बता दें कि BIS भारत में सरकार की ओर से अप्रूव्ड एजेंसी है, जो सोने की प्योरिटी को निर्धारित करती है। ये त्रिकोण के आकार का होता है, जो सोने की शुद्धता बताता है।

सोने के कैरेट: सोना खरीदने वक्त सोने के कैरेट की जानकारी , जो उस ज्वैलरी पर अंकित हैं उसे जरूर देख लें। गहने पर ये दो तरीके से दर्ज होती है, क कैरेट और एक फाइनेस नंबर में। जैसे 24, 22, 18 कैरेट आदि। 22 कैरेट का सोना सबसे ज्यादा गोल्ड ज्वैलरी मेकिंग में इस्तेमाल होता है।

हॉलमार्किंग सेंटर नंबर: गहने पर हॉलमार्किंग नंबर भी लिखा होता है, जो BIS की ओर से जारी नंबर होता है।

ज्वैलर्स आइडेंटिफिकेशन मार्क: BIS से रजिस्टर्ड ज्वैलर्स ज्वैलरी पर अपना नंबर अंकित करते हैं। आप खरीदारी करते वक्त इसे जरूर चेक कर लें।

Gold Hallmarking: गोल्ड हॉलमार्किंग को लेकर बड़ा फैसला, फेस्टिव सीजन से पहले ज्वैलर्स को मिली बड़ी राहत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+